आई स्पेशल
- सोशल साइट्स पर दो सौ के नोट का फोटो वायरल
- बैंक से लेकर शहरवासी भी कर रहे चर्चा
- फिलहाल नहीं हो सकी है अभी आधिकारिक पुष्टि
मेरठ। दो हजार और पांच सौ के नोट की तरह दो सौ के नोट का फोटो भी सोशल साइट्स पर वायरल होने लगा है। व्हाट्सएप पर या फिर फेसबुक पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं। हालांकि बैंक अधिकारियों ने ऐसी जानकारी होने से इंकार कर दिया।
नीले रंग का है नोट
दो सौ के नोट का जो फोटो वायरल हो रहा है। वो नीले रंग का है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अलावा केंद्र सरकार द्वारा प्रत्याभूत भी लिखा है। और नोटों की तरह ही इस नोट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का फोटो छपा हुआ है।
एक सप्ताह पहले ही आई थी न्यूज
एक सप्ताह पहले ही यह न्यूज आई थी कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही दो सौ का नोट जारी करने वाला है। इस नोट का जुलाई माह से छापने की बात भी ंिलखी थी। हालांकि केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही नोट को छापा जाएगा।
बैंकों को नही जानकारी
इस संबंध में जब बैंक के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने दो सौ के नोट की जानकारी होने से इंकार कर दिया। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा है सोशल साइट्स पर ही दो सौ का ऐसा नोट छपेगा देखा है।
दो सौ के नोट जारी होने की खबर सुन रहे हैं। अभी तक अधिकारिक रूप से कोई जानकारी नही है। जब तक यह नोट छप नहीं जाता है और हमारे पास आ नहीं जाता है तब तक इसके बारे में कुछ कह नहीं सकते।
अविनाश तांती, लीड बैंक मैनेजर