फिल्मी पर्दे पर हैं प्रियंका
इससे पहले आप कुछ और समझें हम आपको बता दें कि ये प्रियंका झा जो महेंद्र सिंह धोनी से मिलने को बेकरार हैं वो रियल लाइफ वाली प्रियंका नहीं बल्कि फिल्मी पर्दे पर प्रियंका किरदार निभा रहीं दिशा पटानी हैं। दिशा के बारे में कहा जा रहा है कि वो वास्तविक जिंदगी में जैकी श्रॉफ के बेटे और अभिनेता टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही हैं। दिशा का कहना है कि वो वास्तविक जीवन में धोनी से मिलने के लिए बेकरार हैं। उनसे मिल कर वो अपने किरदार प्रियंका और धोनी के बारे में जानना चाहती हैं।

धोनी से मिलने को उनकी एक्‍स गर्लफ्रेंड बेकरार क्‍या साक्षी हैं तैयार

धोनी पर बन रही है फिल्म
ये आप जानते ही हैं कि भारत के सबसे सफल कप्तान कहे जाने वाले क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ पर बेस्ड एक फिल्म बन रही है। फिल्म का नाम है एमएस धोनी एन अनटोल्ड स्टोरी, इसमें सुशांत सिंह राजपूत धोनी का रोल प्ले कर रहे हैं और कियारा आडवाणी साक्षी धोनी बनी हैं। साक्षी के धोनी की जिंदगी में आने से पहले प्रियंका झा उनके करीब थीं और उन्हीं का रोल दिशा निभा रही हैं। ये फिल्म इसी महीने 30 सितंबर को रिलीज हो रही है।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk