यूरोप में सेलीब्रेट करेंगे क्रिसमस

दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी शादी के पांच महीनों बाद शूटिंग शेड्यूल से वक्त निकला कर दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक पैरिस में अपना हनीमून सेलीब्रेट कर रहे हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर पैरिस की खूबसूरत तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। दोनो ने अपना क्रिसमस पैरिस में ही सेलीब्रेट करने की प्लानिंग की है। इसके बाद दोनो लंदन जायेंगे। विवेक ने शुरुआती दिनो में अपना कुछ समय यूके मे बिताया है तो दिव्यंका को किसी टूरिस्ट गाइड् की भी जरूरत नही है। दोनो ने पैरिस में ब्रेकफास्ट करते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें दोनो बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

पैरिस हनीमून पर निकले दिव्‍यंका-विवेक

पांच महीनो पहले की थी शादी

टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने आठ जुलाई को भोपाल में शादी कर ली थी। शादी के बाद दो ग्रांड रिसेप्शन पार्टी दी गई। एक पार्टी विवेक के होम टाउन चंडीगढ़ और दूसरी मुंबई में इंडस्ट्री के दोस्तों को दी गई। दिव्यंका ने लंबी नाक वाली दोनों की तस्वीर पोस्ट करके कैप्शन में लिखा कि जब दो लोग किस करते हैं तो उनकी नाक को क्यो हो जाता है। उधर विवेक ने भी एक तस्वीर पोस्ट करके लिखा कि ये कपल अपनी लाइफ की सबसे खूबसूरत ट्रिप पर जाने के लिए तैयार हो रहा है।

पैरिस हनीमून पर निकले दिव्‍यंका-विवेक

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk