- बरेलियंस ने जमकर फैमिली संग मनाई दीपावली

- बधाइयां देने के साथ ही देर रात तक लोगों ने फोड़े पटाखे

BAREILLY: बरेलियंस ने रोशनी के त्योहार दीपावली को पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। दो दिन पहले से ही जगमगा रहे शहर में थर्सडे को अलग ही रौनक रही। शुभ मुहूर्त में फैमिली संग लक्ष्मी-गणेश की विधि-विधान से पूजा कर लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े। इससे पहले पूरे दिन लोग रिलेटिव्स और फ्रेंड्स को दीपावली की शुभकामनाएं देने के लिए उनके घर पहुंचते रहे।

व्यापारियों ने की पूजा

शहर में दीपावली की रौनक सुबह से ही दिखने लगी थी। पूजा की तैयारियों के लिए लोग देर शाम तक शॉपिंग करते नजर आए। शाम होने के बाद जहां बड़े लोग एक दूसरे को दीपावली की बधाइयां देने में बिजी रहे। वहीं बच्चों ने जमकर अनार और फुलझडि़यां छोड़ीं। व्यापारियों ने भी दुकानों पर पारंपरिक तरीकों से पूजा की।

रंगोली से सजाया घर

मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए घरों में लेडीज और ग‌र्ल्स ने खूबसूरत रंगोली बनाई। वहीं पूरे घर को फूलों और दियों से भी सजाया। कई घरों में परंपरा के तहत फैमिली मेंबर्स ने पत्ते भी खेले। दीपावली के इस खास लम्हों को कइयों ने कैमरे भी कैद किया। दीपावली पर तमाम तरह के बने पकवानों का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।