रेड लाइट एरिया अभियान चलाकर खाली कराने पर मिला सम्मान

अवैध रूप से संचालित देह व्यापार व मानव तस्करी पर लगी रोक

इसी साल मई महीने में अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित देह व्यापार का कारोबार रोकने का इनाम छह महीने बाद मिला है। सोमवार को लखनऊ में आयोजित प्रोग्राम में सीएम अखिलेश यादव ने 'मुक्ति अभियान' की प्रशंसा करते हुए डीएम इलाहाबाद संजय कुमार को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। सीएम ने इस टीम वर्क का सराहा और भविष्य में महिला सशक्तीकरण के लिए और बेहतर करने का आह्वान किया।

मुक्ति अभियान दिया था नाम

बता दें कि शहर के मीरगंज (चौक) एरिया में देह व्यापार का धंधा बड़े पैमाने पर होता था। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जन्मस्थली के आसपास आबाद इस धंधे को रोकने के लिए हाई कोर्ट में पीआईएल भी दाखिल थी। इसके बाद इस एरिया से देह व्यापार हटवाने को लेकर प्रेशर बढ़ने लगा था। इस पर डीएम संजय कुमार ने इनीशिएट किया और क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित देह व्यापार तथा मानव तस्करी के उन्मूलन हेतु 'मुक्ति अभियान' चलाने का फैसला लिया। अभियान को लीड खुद डीएम ने किया था। इस काम के लिए सम्मान पाने के बाद डीएम ने कहा कि यह एक टीम वर्क था जो सबके सहयोग से सफलता से अंजाम तक पहुंचा। उन्होंने इस अभियान से जुड़े प्रत्येक सदस्य का शुक्रिया अदा किया और भरोसा दिलाया कि समाज के विकास के लिए इस तरह का प्रयास बराबर होता रहेगा।

एक नजर में मुक्ति अभियान

एक मई को डाली गई थी मीरगंज के रेड लाइट एरिया में अब तक की सबसे बड़ी रेड

पांच सौ से अधिक पुलिस वाले व प्रशासन के लोग दोपहर में रेड लाइट एरिया में पहुंचे थे

एक-एक मकान की तलाशी ली गई

पांच घंटे तक चली कार्रवाई में 120 महिलाओं को मुक्त कराया गया

इन महिलाओं के साथ 20 बच्चे भी व एक दर्जन किशोरियां भी थीं

मुक्त कराई गई महिलाओं व किशोरियों को नारी संरक्षण गृह खुल्दाबाद में रखा गया बाद में इन्हें यहां से शिफ्ट कर दिया गया

रेड लाइट एरिया से 10 पुरुषों व पांच कोठा संचालिकाओं को भी पकड़ गया था, जिन पर रपट दर्ज हुई

और किसी मिला पुरस्कार और क्यों

सोमवार को लखनऊ में आयोजित प्रोग्राम में कुल 403 महिलाओं, छात्राओं और प्रधानों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पाने वालों में आठ इलाहाबादी भी शामिल हैं। इसमें जीएचएस की दो छात्राओं को साहसिक किशोरी सम्मान प्रदान किया गया है। राजकीय बाल गृह बालिका ममफोर्डगंज में रहने वाली उमरांव सिंह स्मारक इंटरमीडिएट स्कूल की छात्रा सपना का भी नाम शामिल है।

कुमारी मुस्कान गुप्ता साहसिक किशोरी छात्रा ग‌र्ल्स हाई स्कूल एवं कालेज इलाहाबाद

कुमारी सपना राजकीय बाल गृह (बालिका), इलाहाबाद

कुमारी जान्हवी सेठ साहसिक किशोरी छात्रा ग‌र्ल्स हाई स्कूल एवं कालेज इलाहाबाद

सुश्री के राशि कुमार एफएम रेनबो का सफल आयोजन

सुश्री दिव्यांशी त्यागी कुश्ती कामनवेल्थ रेस्लिंग चैम्पियन

सुश्री जाहिद जमीन सामाजिक कार्यकत्री एवं सफल उद्यमी इलाहाबाद

डॉ वन्दना श्रीवास्तव चिकित्सक जिला चिकित्सालय, इलाहाबाद

नसीमा खॉ उर्फ नसीमा लालबत्ती क्षेत्र इलाहाबाद से लड़कियों को छुड़ाया