- रंगों में मिलावट से रहें सावधान

- खतरनाक केमिकल्स की हो रही मिलावट

- सेहत के लिए घातक हैं होली वाले मिलावटी रंग

PATNA : होली रंगों का त्योहार है, लेकिन ऐसा नहीं हो कि मिलावटी रंग आपके चेहरे को ही बदरंग कर सकते हैं। आपकी थोड़ी सी लापरवाही बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। लिहाजा, आपको सावधान रहने की जरूरत है। रंगों के त्योहार में भंग न पड़े इसके लिए आई नेक्स्ट कुछ अहम टिप्स से आपको जागरूक कर रहा है। आप इसका ध्यान रखेंगे तो आपकी होली के रंग में भंग नहीं पड़ेगा।

- आक्सीडाइज्ड मेटल से तैयार हो रहे रंग

स्किन रोग विशेषज्ञ के साथ अन्य केमिस्ट एक्सपर्ट का कहना है कि बाजार में बिकने वाले ज्यादातर रंग आक्सीडाइज्ड मेटल से तैयार किए जा रहे हैं। इंजन ऑयल के साथ इंडस्ट्रियल डाई को मिक्स करके भी रंग तैयार किया जाता है।

- किस रंग में कौन सा केमिकल

हरे रंग में कॉपर सल्फेट

परपल में क्रोमियम आयोडाइज्ड

सिल्वर में एल्युमिनियम ब्रोमाइड,

काले में कांच का बुरादा मिलाया जाता है।

विशेषज्ञों और डॉक्टरों के मुताबिक सभी रंग जहरीले होते हैं। इसका इस्तेमाल एक दिन के लिए ही सही लेकिन बड़ा हानिकारक होता है।

-जहरीले रंगों से होती है परेशानी

हरा - कॉपर सल्फेट आंखों में एलर्जी और अस्थायी अंधेपन की वजह बन सकता है।

काला - लेड आक्साइड के इस्तेमाल से गुर्दा खराब होने का खतरा।

परपल - क्रोमियम ब्रोंकियल अस्थमा और एलर्जी पैदा करता है।

लाल - मर्करी सल्फाइट से त्वचा के कैंसर का खतरा रहता है।

होली खेलने से पहले बरतें सावधानी

क्। आपको होली के रंग से सराबोर होने से पहले अपने चेहरे और शरीर के खुले हिस्से पर तैलीय क्रीम लगाना चाहिए।

ख्। यदि आप लोशन या क्रीम नहीं लगाना चाहते हैं तो रंग खेलने से पहले शरीर पर तेल लगाएं। इससे त्वचा पर रंग नहीं असर करेगा।

फ्। होली को हेल्दी बनाने के लिए सूखे और हल्के रंगों का प्रयोग करना चाहिए। इसके लिए गुलाल बढि़या विकल्प है।

ब्। होली के दौरान चेहरे के साथ होठों की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि मिलावटी रंग से यह फटने लगते हैं। इसके लिए वैसलीन की गाढ़ी परत होठों पर लगाए रखें।

भ्। आंखों में रंग न जाए इसके लिए हमेशा सावधान रहें। यदि गलती से रंग चला भी जाए तो तत्काल इसे साफ पानी से अच्छी तरह से धोएं। यदि पानी से धुलने के बाद भी जलन कम न हो तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं।

म्। होली में हर्बल रंगों का इस्तेमाल काफी सुखद होता है। यह महंगे होते हैं लेकिन सुरक्षित होते हैं। अपने दोस्तों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

7. यदि रंग के बाद चेहरे पर जलन महसूस हो तो इसे हल्के में न लें। पहले चेहरा अच्छी तरह से पानी से धुलें इसके बाद उस पर एलोवेरा जेल या कोई क्रीम लगाएं।

8. रंग खेलने के दौरान पानी का कम उपयोग करें नहीं तो वायरल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

9. बच्चों और बीमार लोगों के साथ होली नहीं खेंले क्योंकि उनके लिए यह मिलावटी रंग काफी घातक होते हैं।

क्0. धूल मिट्टी और कीचड़ से होली कभी नहीं खेले। इससे दूर रहने में ही होली सुखद रहेगी। ऐसा कोई करता मिले तो उसे भी रोंके। किसी पर बिना इजाजत रंग न डालें।