मकर संक्राति:

उत्तर भारत में लोग इस त्योहार को मकर संक्राति के रूप में मनाते हैं। यह त्योहार हमेशा तिथि के हिसाब से मनाया जाता है। जिससे अधिकांश तौर पर यह 14 व 15 जनवरी को ही पड़ता है। इस त्योहार पर लोग गंगा स्नान करते हैं। तिल का दान करने के साथ ही, गरीबों को भोजन कराते हैं। इस दिन खिचड़ी, दही, आचार आदि खाने का रिवाज होता है। इसके साथ ही देश भर में बड़े स्तर पर मेले आदि लगते हैं। जिन्हें माघी मेले के नाम से पुकारते हैं। इलाहाबाद में लगने वाला इसका मेला काफी फेमस है। यहां पर काफी दूर-दूर से लोग आते हैं। इसके अलावा मकर संक्रांति पर बंगाल की खाड़ी में भी बड़ा मेला लगता है। वहीं लोग इस दिन पंतगबाजी भी करते हैं।

त्‍योहार एक नाम अनेक : मकर संक्रांति,पोंगल,लोहड़ी मनाने की एक खास वजह

लोहड़ी:

यह त्योहार पंजाब में मकर संक्रान्ति के एक दिन पहले मनाया जाता है। पंजाब के अलावा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली जैसे शहरों में भी इसकी धूम रहती है। यह त्योहर आज यानी कि 13 जनवरी को देश के बड़े भाग में मनाया जाता है। इस त्योहार पर लोग रंग-बिरंगे कपड़े पहनते हैं। लोग एक जगह पर एकत्रित होकर ढोल पर भांगड़ा करते हैं। यह नृत्य लगभग पूरी रात चलता है। इस दिन अग्िन देवता की भी पूजा होती है। लोग अग्िन में चिवड़ा, तिल, मेवा, गजक आदि की आहूति देते हैं। इसके अलावा लोग इसके किनारे फेरे लगाते हैं। वहीं महिलाएं घर पर अलाव जलाकर आंगन में पूजा करती हैं। प्रसाद में तिल, गजक, गुड़, मूंगफली तथा मक्के दाने दिए जाते हैं। इस त्योहार पर लोग नाच गाने के साथ लोग स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा लेते हैं।

त्‍योहार एक नाम अनेक : मकर संक्रांति,पोंगल,लोहड़ी मनाने की एक खास वजह

पोंगल:

यह त्योहार दक्षिण भारत में पोंगल के रूप में तीन दिन तक मनाया जाता है। इस पर्व में सूर्य की पूजा होती है। इसकी पूजा में चावल, दूध, घी, शक्कर से भोजन तैयार कर सूर्यदेव को भोग लगाते हैं। इसके अलावा यहां पर पशुओं की भी पूजा होती है। यहां पर तमिलनाडु के कुछ भाग में पोंगल पर जल्लीकट्टू भी मनाया जाता है। जिसमें सांड को गले लगाया जाता है। इसके लिए उसे कंट्रोल करना होता है। वहां पर सांड को काबू करने का यह रिवाज करीब 2,500 साल पुराना कहा जाता है। इस दौरान सांड को काफी तकलीफों से गुजरना पड़ता है। हालांकि वहां पशु प्रेमियों की दायर याचिका की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने इस पर फिलहाल रोक लगा रखी है।

त्‍योहार एक नाम अनेक : मकर संक्रांति,पोंगल,लोहड़ी मनाने की एक खास वजह

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk