चुनाव आयोग ने लगाई पप्पू पर रोक

निर्वाचन आयोग ने भारतीय जनता पार्टी पर गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए इलेक्ट्रॉनिक विज्ञापनों में पप्पू शब्द का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। बीजेपी मुख्य विपक्ष दल कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का उपहास उड़ाने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल करती रही है।

1- पप्पू

देश की जनता और सोशल मीडिया ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पप्पू नाम दिया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें पप्पू के नाम से बुलाते हैं।

भारतीय राजनीति में इन नेताओं को मिले अनोखे नाम

2- मफलर मैन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके चाहने वालों और देश की जनता ने सोशल मीडया पर मफलर मैन का नाम दिया। केजरीवाल अक्सर मफलर पहने हुए नजर आते हैं।

भारतीय राजनीति में इन नेताओं को मिले अनोखे नाम

3- दिग्गी राजा

कांग्रेस के लीडर दिग्विजय सिंह को देश की जनता ने दिग्गी राजा नाम दिया है। सोशल मीडिया पर उन्हें दिग्गी राजा के नाम से ही संबोधित किया जाता है।

भारतीय राजनीति में इन नेताओं को मिले अनोखे नाम

4- फेंकू

भारतीय राजनीति में सोशल मीडिया इन दिनो काफी हावी हो चुका है। सोशल मीडिया कब किस का नामकरण कर दे कोई नहीं कह सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोशल मीडिया ने फेंकू नाम दिया है।  

भारतीय राजनीति में इन नेताओं को मिले अनोखे नाम

5- बहन जी

उत्तर प्रदेश में बसपा का कद बढ़ाने वाली मायावती को सोशल मीडिया बहन जी कहकर बुलाती है। उनके विरोधी भी उन्हें बहनजी कह कर ही संबोधित करते हैं।

भारतीय राजनीति में इन नेताओं को मिले अनोखे नाम

6- आंटी नेशनल

भाजपा की स्टार प्रचारक और रायबरेली से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली मंत्री स्मृति ईरानी को सोशल मीडिया ने आंटी नेशनल नाम दिया है।

भारतीय राजनीति में इन नेताओं को मिले अनोखे नाम

7- दीदी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी को उनके चाहने वाले और सोशल मीडिया दीदी के नाम से बुलता है। सोशल मीडिया ने ही उन्हें ये नाम दिया है।

भारतीय राजनीति में इन नेताओं को मिले अनोखे नाम

8- दादा

भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को सोशल मीडिया और भारत की जनता दादा के नाम से बुलाती है। बांगाली भाषा में दादा का अर्थ बड़ा भाई होता है।

भारतीय राजनीति में इन नेताओं को मिले अनोखे नाम

National News inextlive from India News Desk