आखिरी रात होती

जी हां अगर आप से कोई ये कहे कि धरती पर यमलोक जाने का दरवाजा है तो आप चौकिएगा नहीं। इसके अलावा उसकी ऐसी बातों को मजाक में भी न लेना क्योंकि चीन के स्वायत्त क्षेत्र तिब्बत में यह दरवाजा है। यह हम नहीं बल्कि बड़ी संख्या में वहां के स्थानीय लोग मानते हैं। तिब्बत में दारचेन से 30 मिनट की दूरी पर कैलाश जाने वाले रास्ते में एक विशालकाय स्तूफ बना है। तिब्बती लोगों का कहना है कि यह चोरटेन कांग नग्यी का स्तूप है। यहां पर आज तक अगर रात में कोई गया है तो वापस लौट कर नही आया है। रात रुकने वाले की वह रात आखिरी होती है।

यह भी पढ़े: जानें क्यों सड़क पर बहते पानी में लोगों ने धोए मुंह, उबाले अंडे...

अनहोनी घटनाएं होती

ऐसे में लोगों को मानना है कि यहां पर खुद यमराज वास करते हैं। जो यहां पर आने वाले हर व्यक्ति को अपने साथ लेकर चले जाते हैं। यहां पर इसके अलावा भी अनोखी और अनहोनी घटनाएं होती हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यहां पर भूत प्रेत रहते हैं। खैर अब यहां पर क्या है इसका पता तो बड़े-बड़े वैज्ञानिक नहीं लगा पा रहे हैं। इन रहस्यों को सुलझाने की कोशिश कई बार हुई लेकिन सफलता नहीं मिली है।

यहां भी क्िलक करें: 2.5 लाख में नीलाम हुई हिटलर की पत्नी की निकर, जानें क्या था इसमें खास...

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk