1 . 1943 में आई फिल्म 'किस्मत' बॉलीवुड की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। ये फिल्म सिनेमाघरों में करीब तीन साल तक चली। फिल्म में अशोक कुमार और मुमताज ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

2 . बॉलीवुड फिल्म 'दो आंखें बारह हाथ' भारती की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता था। फिल्म को निर्देशित किया था निर्देशक वी शांताराम ने। फिल्म को 1959 में ग्लोब अवॉर्ड सैम्युल गोल्जवेन कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था।

3 . 1934 में आई पीसी बरुआ की फिल्म 'रूपरेखा' ऐसी पहली फिल्म है, जिसमें कहानी फ्लैशबैक में दिखाई गई थी।

4 . गुरुदत्त की अचानक मौत के कारण साधना के साथ बन रही उनकी फिल्म 'पिकनिक' बीच में ही रह गई। उस समय दत्त इस फिल्म पर सिर्फ काम कर रहे थे।

5 . 1968 में आई फिल्म 'तोसा ओनीरा स्टॉस ड्रोमस' ग्रीक भाषा की फिल्म थी। इस फिल्म में नरगिस ने गेस्ट रोल निभाया। बता दें कि वह ग्रीस में बहुत ज्यादा प्रसिद्ध थीं। उनकी फिल्म को वहां भी रिलीज किया जाता था।

6 . बॉलीवुड में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' अब तक की सबसे लंबी फिल्म है। ये 319 मिनट लंबी है। पहली बार कांस के दौरान इसे एक ही फिल्म के रूप में प्रदर्शित किया गया था। इसके बावजूद भारत में ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए इसको दो भागों में रिलीज किया गया।

7 .  2000 में रिलीज हुई फिल्म 'कहो न प्यार है' का नाम सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म के तौर पर गिनीज गुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। फिल्म को कुल 92 अवॉर्ड मिले।

1943 में हुआ था बॉलीवुड का पहला लिपलॉक,जानें ऐसे ही कई और चौंकाने वाले फैक्‍ट्स

8 . 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' में आमिर खान के बड़े भाई रतन के किरदार में पहले आदित्य पंचोली को साइन किया गया। बाद में ये रोल मामिक को दे दिया गया।

9 . 'दिल्लगी' नाम से रिलीज हुई फिल्मों में एक ही परिवार के लोगों ने काम किया। धर्मेंद्र ने 1978 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल्लगी' की थी। 1999 में इसी नाम की फिल्म सनी देओल और बॉबी देओल ने की।

10 . बतौर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान की पहली हिंदी फिल्म 'रंगीला' थी। ये फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी। उससे पहले इन्होंने तमिल फिल्मों के लिए गोन डब किए थे।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk