1-लड़के ही नहीं लड़कियां भी लड़कों को नजरें चुरा कर देखती है। वैसे कहा जाता है लड़कियां उन लड़कों के पीछे भागती है जो बहुत रिच होते हैं पर ऐसा नही है। लड़कियां लड़कों में उनकी पर्सनालिटी से लेकर उनका पहनावा सब कुछ देखती हैं। कुछ लड़कियों को लड़कों की आंखें पसंद होती है तो कुछ उनकी चेहर पर बड़ी दाड़ी पर मरती हैं। जनाब ये हम नही लड़कियों ने खुद कबूला है। एक लड़की किसी लड़के को डेट करने से पहले सब कुछ देखती है। लड़कियां अच्छे से जानती है कौन से लड़के उनके लिए परफेक्ट है और कौन नहीं।
आपको लगता है लड़कियां अमीर लड़कों के पीछे भागती हैं,वीडियो देखें

2-लड़कियों को खासतौर से बियर्ड लड़के पसंद आते है। जिन लड़कों की दाढ़ी बड़ी होती है वे जिन्दगी की ओर सीरियस होते है। अगर लुक्स की बात करे तो लड़कियों को रफ एंड टफ लड़के काफी आकर्षित करते है। कोई भी लड़की तब तक आपमें अपनी दिलचस्पी नहीं दिखा सकती जब तक कि आप उसे सामने अपनी मौजूदगी का अहसास नहीं करा देते। अपने आपको अच्छे से तैयार और अच्छे आकार में रखें। यदि आप चाहते हैं कि कोई लड़की आपको पसंद करे तो फिर आपके लिए साफ-सफाई और अच्छा दिखना बहुत जरूरी है।
आपको लगता है लड़कियां अमीर लड़कों के पीछे भागती हैं,वीडियो देखें

3-लड़कियां ऐसे किसी भी लड़के को पसंद नहीं करती जिसकी अपनी खुद की कोई जिंदगी ही ना हो या फिर जो हर समय सिर्फ और सिर्फ उन्हीं के ऊपर निर्भर रहता हो। लड़कियों को रोमांटिक लड़के बहुत भाते हैं। लड़कों का सेंस ऑफ ह्यूमर भी लड़कियों को अपना दिवाना बना देता है। लड़कियां ऐसे लड़कों को डेट करने के लिए पागल रहती हैं जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का होता है।

 

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk



 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk