-डॉक्टर घर पर काम करने वाली मासूम के साथ करता था अश्लील हरकत

PATNA: मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में एक डॉक्टर को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला शास्त्रीनगर थाना का है। आरोपी डॉक्टर का नाम रामानुज बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जिस मासूम बच्ची के साथ डॉक्टर रामानुज अश्लील हरकत कर रहा था वह उसके ही घर पर काम करती थी। उसकी उम्र महज क्0 साल है। वह झारखंड की रहने वाली है। पूछताछ में पता चला है कि डॉ रामानुज घर पर काम कराने के लिए कुछ दिन पहले एक बच्ची को पटना लाया था। पूरी फैमिली से बाहर होने का फायदा उठाकर डॉक्टर ने मासूम के साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया।

पड़ोसी ने पुलिस को दी सूचना

जानकारी के मुताबिक जब डॉक्टर की हरकत पर पड़ोसी के संदेह हुआ तो उसने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते के बाद पुलिस पटना के जे डी वुमेंस कॉलेज के पास स्थित डॉक्टर के घर पर छापामारी की और डॉक्टर को गिरफ्तार करते हुए लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस के सामने बच्ची ने डॉक्टर के कारनामों का काला चिट्ठा खोल दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी डॉक्टर नेत्र रोग विशेषज्ञ है। वह राजा बाजार में अपने प्राइवेट क्लीनिक में प्रैक्टिस करता है।

कई प्लेसमेंट सेल रडार पर

पीडि़त बच्ची और डॉक्टर से हुई पूछताछ के बाद पुलिस के निशाने पर कुछ प्लेसमेंट सेल भी आ गए है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर ने लड़की को रांची के एक प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए ही लाया था। इस घटना के बाद पुलिस उस प्लेसमेंट एजेंसी को लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस पटना के भी कुछ प्लेसमेंट एजेंसी की पड़ताल करने की बात कह रही है। पूछताछ में पता चला है कि डॉक्टर के घर हमेशा से कम उम्र की लड़की ही काम करती रही है। पुलिस को आशंका है कि डॉक्टर कहीं इस तरह की हरकत पहले भी तो नहीं करता था। पुलिस इस एंगल से भी पूरे मामले की छानबीन कर रही है। डॉक्टर के घर वालों को इस बात की सूचना दे दी गई है।