हड्डियों से नया कान तैयार
आज इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि मेडिकल साइंस काफी आगे निकल चुकी है। चीन में डॉक्टरों नें एक बड़ा अनोखा काम किया है। यहां पर एक एक शख्स सडक़ हादसे का शिकार हो गया था। जिसमें उसके कान प्रभावित हुए थे और उसके सुनने की क्षमता चली गई थी। ऐसे में वह काफी परेशान हो गया था लेकिन कुछ जाने माने डॉक्टरों ने उसे हिम्मत बंधाई। उन्होंने उसे भरोसा दिलाया कि वह एक दिन जरूर सुनेगा। इसके बाद प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर शुजॉन्ग ने इसके हाथ पर कान उगाने का प्लान किया। इस दौरान उन्होंने मरीज की पसलियों की नरम हड्डियों से नया कान तैयार किया। इस कान को उगाने में उन्हें करीब 3 से 4 महीने का समय लगा।

यहां भी क्िलक करें: 2.5 लाख में नीलाम हुई हिटलर की पत्नी की निकर, जानें क्या था इसमें खास...

4 महीने का समय लगेगा
इसके बाद वह मरीज अपने दाहिने हाथ पर उगा हुआ कान देखकर काफी खुश हुआ। डॉक्टर शुजॉन्ग का कहना है कि यह रांसप्लांट है। इसका काम अभी पूरा नहीं हुआ है। अभी यह हाथ पर है। अब इसे हाथ से काटकर सिर पर जोड़ने की कोशिश हो रही है। हालांकि यह प्रक्रिया करीब 4 महीने बाद ही पूरी होगी। उनका कहना है कि व्यक्ति को इस नए कान से पहले वाले कान की तरह ही सुनाई देगा। वहीं इस डॉक्टरों द्वारा उगाए गए इस नए कान को लेकर लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि भला ऐसा भी हो सकता है।

यहां भी क्लिक करें: सिर्फ 2 मिनट की हवाई यात्रा में 10 लाख लोगों ने किया सफर, बना रिकॉर्ड

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk