-डर्माजोन ईस्ट का 12वां कांफ्रेंस जमशेदपुर में होगा आयोजित

-शुक्रवार को जोनल कांफ्रेंस की शुरुआत हुई

JAMSHEDPUR : डर्माजोन ईस्ट का क्ख्वां कांफ्रेंस जमशेदपुर में आयोजित होगा। इसे लेकर शुक्रवार को जोनल कांफ्रेंस की शुरुआत हुई। इसमें चीफ गेस्ट के रूप में टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (एचआरएम) सुरेश दत्त त्रिपाठी उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से कुछ सीखने तो कुछ नए करने की प्रेरणा मिलती है। प्रोग्राम के ऑर्गनाइजिंग कमिटी के चेयरमैन डॉ। आरपी ठाकुर ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूप-रेखा पर प्रकाश डाला। मौके पर डॉ। एसएच चौधरी व डॉ। एएन झा भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन भी ि1कया गया।

मिली कई जानकारियां

पहले दिन सुबह आठ बजे से रिम्स से आए पीजी के स्टूडेंट्स को प्रतियोगिता की तैयारी कैसे होती है, इस विषय पर जानकारी दी गई। पटना से आए डॉ। वीके सिंह ने मोटापा के कारण और उपचार दोनों के बारे में बताया। पटना के ही डॉ। अमरकांत झा अमर ने स्किन डिजीज के विभिन्न प्रकार की जानकारी दी। भुवनेश्वर से आए डॉ। मानस पुहान ने लेजर के द्वारा झुरियों और काले धब्बा हटाने के उपाय और दवाइयां बताईं। कोलकाता के डॉ। आरएन दत्ता ने बाल झड़ने व उसके निदान के बारे में बताया। रांची के डॉ। आरएस द्विवेदी ने सर्जरी द्वारा सफेद दाग के इलाज और लखनऊ के डॉ। सुरेश तलवार ने सोरियारिस के इलाज के बारें में बताया। कोलकाता के डॉ। कौशिक लाहिरी ने चेहरे पर होने वाली बीमारियों पर प्रकाश डाला। रांची के डॉ। वाईए लाल ने नैनो टेक्नोलॉजी से होने वाले ट्रीटमेंट पर प्रकाश डाला। तीन दिनों तक चलने वाले डर्माजोन ईस्ट-ख्0क्ब् के क्ख्वें जोनल काफ्रेंस में करीब ख्00 चर्म और यौन रोग के डॉक्टर शामिल होंगे।