JAMSHEDPUR: जमशेदपुर केनेल क्लब छह से आठ जनवरी को जेआरडी टाटा स्पो‌र्ट्स कॉम्प्लेक्स के हॉकी ग्राउंड में भ्9वां, म्0वां और म्क्वां चैंपियनशिप डॉग शो आयोजित करेगा। मंगलवार को जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के कांफ्रेंस रूम में जमशेदपुर केनेल क्लब की ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के अध्यक्ष एएम मिश्रा व रुचि नरेंद्रन ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को यह जानकारी दी। बताया कि यह लोकप्रिय डॉग शो टाटा स्टील की पहल 'जमशेदपुर फेस्ट' का एक हिस्सा है। पहली बार डॉग शो को तीन दिनों तक आयोजित किया जा रहा है। टाटा स्टील (भारत एवं दक्षिण पूर्व एशिया) के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन छह जनवरी को सुबह 8.फ्0 बजे से आरंभ होने वाले शो का उद्घाटन करेंगे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स के प्लांट हेड एबी लाल होंगे। प्रेसवार्ता में क्लब के महासचिव विश्वनाथ रॉय, संयुक्त सचिव आरके सिन्हा, सहायक सचिव एससी प्रसाद कुलवीन सूरी व रिशद चिनॉय उपस्थित थे।

मिली है फ्क्भ् इंट्री

शो का संचालन पूववर्ती वर्षो की तरह क्0 समूहों व क्फ्भ् वर्ग में केसीआइ नियमों के अनुसार होगा। डॉग शो के लिए इस वर्ष पूरे देश से रिकॉर्ड फ्क्भ् इंट्री प्राप्त हुई हैं। पिछले वर्ष ख्म् ब्रीड की तुलना में इस वर्ष चैंपियनशिप डॉग शो में फ्ख् के आसपास ब्रीड होंगी। जर्मन शेफर्ड, लेब्राडोर, गोल्डेन रिट्राइवर, डोबरमैन, डलमैटियन, बॉक्सर, बीगल्स, डैशंड, मास्टिफ और पग जैसे लोकप्रिय नस्लों (ब्रीड) के अलावा विशेष नस्ल के श्वान भी शिरकत करेंगे।

ये बनेंगे आकर्षण का केंद्र

अकीता,अफगान हाउंड, साइबेरियन हस्की, माल्टीज, मिनीएचर स्नाउजर, अलास्कन मालाम्यूट, केरी ब्लू टेरियर, चे वा वा, फॉक्स टेरियर, व्हीपेट।

मारिया, सिमोन व केके त्रिवेदी होंगे जज

इस वर्ष ओबेडिएंस और ऑल-ब्रीड शो का मूल्यांकन देश-विदेश से आए तीन प्रख्यात जज करेंगे। इनमें ब्राजील की मारिया लुसिया, फिलिपींस के सिमोन सिम व भारत के केके त्रिवेदी शामिल हैं।

ऐसा होगा प्रोग्राम

-म् जनवरी: सुबह 8.फ्0 बजे उद्घाटन। सुबह 9.फ्0 बजे से शाम म्.फ्0 बजे तक ओबेडिएंस शो होगा।

-7 जनवरी: सुबह 8.00 बजे से शाम म्.फ्0 बजे तक ऑल-ब्रीड शो। -8 जनवरी: शाम म्.फ्0 बजे ऑल-ब्रीड शो और बेस्ट-इन-ब्रीड्स के लिए पुरस्कार वितरण होगा।