क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक, छपरा के मसाला व्यवसायी लालचंद प्रसाद साव ने अपनी बेटी रंजीता की शादी सात अप्रैल 2015 को कर दी थी। शादी के 17 दिनों बाद ही दामाद गंगा साहू और उसके परिजनों ने किनारा करना शुरू कर दिया। लड़की के पिता लालचंद प्रसाद का कहना है कि शादी से पहले कई बार लड़की को देखा गया। फिर, लड़की को शादी कर रांची लाया गया। रांची लाने के एक सप्ताह के बाद से ही उसे प्रताडि़त किया जाने लगा।

महिला आयोग के निर्देश पर ससुराल में विक्टिम
पहले भी पति-पत्‌नी का यह मामला राज्य महिला आयोग में चला। राज्य महिला आयोग की ओर से निर्देश दिया गया कि जब तक इस मामले का फैसला नहीं हो जाता है, तब तक पत्‌नी अपने पति के घर में ही रहेगी, जहां वह शादी कर आई है।

पत्नी को घोषित किया विक्षिप्त
लड़की का आरोप है कि उसके पति ने जबरन उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त घोषित कर दिया है। सभी जगहों पर उसका दुष्प्रचार किया जा रहा है। जब वह घर आती है तो घर में ताला बंद कर दिया जाता है। जब भी वह घर में रहती है तो उसे ताला बंद कर चले जाते हैं।