- यूजर चार्जेज को लेकर कंपनी से विवाद के बाद निरस्त किए गए टेंडर

- डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए दोबारा टेंडर के निर्देश

DEHRADUN: सिटी में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था चरमरा सकती है। रैमकी कंपनी से हुए विवाद पर मेयर विनोद चमोली ने कंपनी को मिला कूड़ा उठान का टेंडर कैंसिल कर दिया है। मेयर ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए दोबारा टेंडर कॉल करने के निर्देश दिए हैं। आरोप है कि रैमकी कंपनी यूजर चार्ज कलेक्शन पर निगम की ओर से तय रकम देने को राजी नहीं थी। इसके अलावा कूड़ा उठान रेट भी वह ज्यादा मांग रही थी।

कॉल किए जाएंगे शॉर्ट टर्म टेंडर

बताया जा रहा है कि कूड़ा उठान को लेकर निगम को प्रतिमाह मिलने वाले यूजर चार्ज को लेकर रैमकी कंपनी तय शर्तो पर मानने को राजी नहीं थी। निगम को फिक्स यूजर चार्ज चाहिए, लेकिन कंपनी मनमानी कर रही थी। फिलहाल पूर्व की तरह निगम ही कूड़ा उठान करता रहेगा और कूड़े को शीशमबाड़ा प्लांट तक पहुंचाएगा। दूसरी तरफ निगम की चिंता इस बात को लेकर है कि स्वच्छता सर्वेक्षण में अहम अंक कूड़ा उठान को लेकर ही हैं। व्यवस्था ठीक नहीं होने पर निगम सर्वेक्षण में पिछड़ सकता है। मेयर ने बताया कि उन्होंने आयुक्त को शॉर्ट टर्म टेंडर कराने को कहा है ताकि जल्द नई कंपनी तय हो सके।