पेट और सर में मारी गोली

किला पुलिस चौकी के एसएचओ ने बताया कि आरपीएफ से रात एक बजे सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। राम औतार की डेडबॉडी रेलवे ट्रैक के पास मिली थी। जबकि महिला शीला देवी की डेडबॉडी नीचे की तरफ औंधी पड़ी थी। महिला के पेट में और पुरुष के पेट और सर में गोलियां मारी गई थी।

पुलिस पड़ी चक्कर में

कत्ल की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस दोनों को पती-पत्नी मानकर चल रही थी लेकिन जब पुलिस राम औतार के घर पहुंची तो वहां उसकी वाइफ मिली। उसके बाद तो पुलिस को मामला संगीन लगने लगी।

पहली पत्नी को छोड़ा

एसएचओ ने बताया कि राम औतार की पहली वाइफ सुभाषनगर में रहती है। राम औतार अपनी पहली वाइफ रीना को 15 साल पहले ही छोड़ चुका था। सोर्स के मुताबिक वह मृतक शीला के साथ रह रहा था। पहली पत्नी रीना से उसे चार बच्चे भी हैं।

दो मंथ से नहीं आया था घर 

रीना ने बताया कि राम औतार उसे 15 साल पहले ही छोड़ कर जा चुका था। इसके बाद उसे इसके बारे में

कुछ भी जानकारी नहीं है। उसके जाने के बाद घरों में काम करके वह अपना गुजारा करती है। रीना ने माना कि कभी-कभी राम औतार घर आता था लेकिन पिछले दो मंथ से वह घर भी नहीं आया था.  

पहले साथ काम करता था

राम औतार के फादर राम कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन के पास गैस गोदाम पर वह नाई की दुकान है। दोनों लोग वहां काम करते थे। रीना से संबंध खत्म करने से पहले राम औतार उनके साथ ही काम करता था। फिर उसके कदम ऐसे बहके कि वह सही राह पर आ ही नहीं सका। उसकी गलत संगति में उसकी जान चली गई।

कातिल कोई करीबी है

पुलिस ने मर्डर के तरीके और स्पाट की तफ्तीश के बाद इस नतीजे पर पहुंची है कि कातिल बाहर का नहीं बल्कि आस-पास का ही है। किला पुलिस चौकी के एसएचओ ने बताया कि कत्ल करने के तरीके से पता चलता है कि कातिल ने पुरानी रंजिश में यह कत्ल किया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है, जल्द कातिल हिरासत में होगा।

'अय्याश था'

राम औतार के पड़ोसियों ने बताया कि वह अय्याश किस्म का व्यक्ति था। उसका कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। उनका मानना है कि इन्हीं की वजह से उसकी जान गई। शीला से अपने संबंधों के चलते उसने अपनी पहली पत्नी से संबंध खत्म कर दिए।