RANCHI : कश्मीर में हुई बर्फबारी का असर रांची में 5ाी होगा। इसके प्र5ाव से और आसमान साफ रहने से तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। दस दिसंबर से लेकर 13 दिसंबर तक रांची के न्यूनतम तापमान में 4.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। 10 दिसंबर को रांची का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री था तो 13 दिसंबर को गिरकर 13.4 डिग्री पहुंच गया। इस अंतराल में न्यूनतम तापमान में 4.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी।

तापमान में आएगी और गिरावट

5ारत मौसम विज्ञान वि5ाग के निदेशक बीके मंडल ने बताया कि कश्मीर में बर्फबारी और आसमान साफ होने का असर तापमान पर पड़ेगा इससे तापमान में गिरावट आयेगी और ठंड बढ़ेगी। इधर, 5ारत मौसम विज्ञान वि5ाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिन के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आयेगी और रात का तापमान 5ाी चार डिग्री तक गिरेगा। दिन का तापमान जहां 28 डिग्री से घटकर 25 डिग्री हो जायेगा वहीं रात का तापमान 14 से 10 डिग्री हो जायेगा। गौरतलब है कि रांची में दिसंबर और जनवरी में ही सर्वाधिक ठंड पड़ती है।

ऐसा रहेगा मौसम

दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान स्थिति

14 दिसंबर 28 डिग्री 14 डिग्री आसमान साफ रहेगा

15 दिसंबर 27 डिग्री 13 डिग्री आसमान साफ रहेगा

16 दिसंबर 26 डिग्री 12 डिग्री आसमान साफ रहेगा

17 दिसंबर 26 डिग्री 11 डिग्री आसमान साफ रहेगा

18 दिसंबर 25 डिग्री 10 डिग्री आसमान साफ रहेगा

19 दिसंबर 25 डिग्री 10 डिग्री आसमान साफ रहेगा