डेढ़ महीने पहले शादी

खेतल थाना के फतेहगंज वेस्ट निवासी मेंहदी ने डीआईजी को सौंपे लेटर में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी अफसाना के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की है। इससे उसे गंभीर चोटें आई और उसे दिखना भी बंद हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अफसाना की शादी डेढ़ महीने पहले मशरूम के साथ हुई थी।

आए दिन होती थी कहासुनी

दहेज की मांग को लेकर आए दिन अफसाना के साथ उसके ससुरालियों की कहासुनी होती रहती थी। मेहंदी के मुताबिक, 7 दिसंबर को मशरूम, उसकी बहन चमन, बहनोई जलीस अहमद और सास ने उसके साथ मारपीट की। इसमें उसे काफी चोटें आईं।

Admit करा कर हो गए फरार

अफसाना को गंभीर हालत में ससुराल वालों ने डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एडमिट कराया और वे फरार हो गए। मारपीट के कारण उसकी बेटी अफसाना को दिखना बंद हो गया है। उसने यह भी बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे हैं। दहेज की डिमांड पूरी नहीं करने पर उनकी बेटी की हत्या की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने डीआईजी से मिलकर ससुरालियों पर एक्शन की मांग की है।