RANCHI : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की 12 वीं बोर्ड एग्जाम में डीपीएस की मुस्कान खोवाल रिकॉर्ड 98.2 परसेंट मा‌र्क्स के साथ कॉमर्स की स्टेट टॉपर बनी हैं, जबकि इसी स्कूल की रीतिका अग्रवाल सेकेंड टॉपर रही हैं। उसे 97.2 परसेंट मा‌र्क्स मिले हैं। साइंस में डीपीएस की मान्या व अनिरुद्ध अनिल ओझा और जेवीएम श्यामली के उदेश्य कात्यायन 97 परसेंट मा‌र्क्स के साथ संयुक्त रूप से रांची में अव्वल रहे हैं। वहीं, आटर्स में जेवीएम श्यामली की तितिर पात्रा 96 परसेंट मा‌र्क्स के साथ रांची में पहला स्थान हासिल किया है। रविवार को सीबीएसई के 12वीं के जारी नतीजों में लड़कियों ने एकबार फिर बाजी मारी है।

82 परसेंट रहे सफल

12वीं बोर्ड में करीब 82 परसेंट स्टूडेंट्स सफल रहे हैं। झारखंड में 10091 स्टूडेंट्स को 95 परसेंट से ज्यादा मा‌र्क्स हासिल हुए हैं., जबकि पिछले बार यह संख्या 9351 थी। इस तरह पिछले साल की तुलना में इस बार स्टूडेंट्स का रिजल्ट ज्यादा बेहतर रहा है। गौरतलब है कि 12 वीं बोर्ड में पूरे झारखंड से 39 हजार स्टूडेंट्स ने परीक्षा लिखी थी। इसमें रांची से परीक्षार्थियों की संख्या लगभग 10 हजार थी।

डीपीएस : 41 परसेंट को 90 परसेंट से ज्यादा मा‌र्क्स

सीबीएसई 12वीं बोर्ड एग्जाम में डीपीएस का बेहतरीन रिजल्ट रहा है। स्कूल के 40.97 परसेंट स्टूडेंट्स ने 90 परसेंट से ज्यादा मा‌र्क्स हासिल किए हैं, जबकि 99.21 परसेंट स्टूडेंट्स को 60 परसेंट से ज्यादा मा‌र्क्स हैं। साइंस स्ट्रीम में 99.61 परसेंट और कॉमर्स में 97.34 परसेंट स्टूडेंट्स को फ‌र्स्ट डिवीजन हासिल हुआ है। साइंस में 91.22 परसेंट और कॉमर्स्र में 79.64 परसेंट स्टूडेंट्स को 75 परसेंट से ज्यादा मा‌र्क्स आए हैं। स्कूल के 19 स्टूडेंट्स ने अलग-अलग सब्जेक्ट में 100 परसेंट मा‌र्क्स लाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गौरतलब है कि साइंस में 524 और कॉमर्स में 113 स्टूडेंट्स ने 12 वीं बोर्ड की परीक्षा लिखी थी।

ये हैं टॉपर्स

साइंस

रैंक स्टूडेंट मा‌र्क्स परसेंट

1 मान्या 485 97

1 अनिरुद्ध अनिल ओझा 485 97

2 शिरिश वर्मा 481 96.2

2 रितिका 481 96.2

3 अवनिका 479 95.8

कॉमर्स

रैंक स्टूडेंट मा‌र्क्स परसेंट

1 मुस्कान खोरवाल 491 98.2

2 रीतिका अग्रवाल 486 97.2

3 प्रेरणा मवांडिया 485 97

4 कोमल सिंघल 482 96.4

5 झलक मित्तल 481 96.2

आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने भी 12 वीें बोर्ड में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। साइंस में 94. 6 परसेंट मा‌र्क्स के साथ चांदनी कुमारी और कॉमर्स में 94.6 परसेंट मा‌र्क्स के साथ उमंग कुमारी बिड़ला स्कूल टॉपर बनी हैं। स्कूल के डायरेक्टर डॉ। मेहता ने स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं देते हुए हार्ड लेबर, टीचर की गाइडलाइन और पैरेंट्स के सपोर्ट को इस सफलता का श्रेय दिया है।

साइंस

रैंक स्टूडेंट परसेंट

1 चांदनी कुमारी 94.6

2 दीपक पूर्ति -

3 सोनल सिंह 93.6

कॉमर्स

रैंक स्टूडेंट परसेंट

1 उमंग कुमारी बिड़ला 94.6

2 पीयूष गुप्ता 91.6

3 राहुल कुमार सुमन 91.6