- सीएम नीतीश कुमार ने की घोषणा

- डॉ कलाम को सच्चा भारत रत्न बताया

PATNA:: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निधन के बाद सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए किशनगंज कृषि कॉलेज का नाम डॉ एपीजे अब्दुल कलाम कृषि कॉलेज रखने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक और कुशल प्रशासक डॉ कलाम के प्रति मेरी व बिहार की यही सच्ची श्रद्धांजलि है।

बड़े मार्गदर्शक थे

सीएम ने कहा कि डॉ कलाम सिर्फ देश के राष्ट्रपति ही नहीं बल्कि बहुत बड़े मार्गदर्शक और महान वैज्ञानिक थे। देश के विकास का एक विजन था उनके पास। युवाओं के बीच जब वे अपनी बात रखते थे तो बहुत अधिक प्रभावित करते थे।

संयुक्त अधिवेशन को संबोधित किया था

नीतीश कुमार ने कहा कि मेरी अपनी समझ है कि इस दौर में उन्होंने युवा पीढ़ी को सबसे अधिक प्रभावित किया है। एक वैज्ञानिक के रूप में भी उन्होंने जो काम किया उसी के आधार पर भारत रत्न भी बने। वे सच में भारत रत्न थे। मेरा उनसे गहरा लगाव था। उन्होंने हमारे आग्रह पर ख्00म् में बिहार विधानमंडल के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित किया था।

कलाम ने क्0 सूत्री सुझाव दिए थे

बिहार के विकास के लिए क्0 सूत्री सुझाव दिए थे। सुझाव दिया था कि नालन्दा यूनिवर्सिटी को पुनर्जीवित किया जाना चाहिए। बिहार का विकास किस प्रकार होना चाहिए। उन्होंने बताया कि बिहार की जो विविधताएं हैं, उसका सम्मान करते हुए किस तरह से समावेशी विकास हो सकता है और गांव में भी शहर जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं।

जब हमारी जरूरत होगी हम आएंगे

सीएम ने कहा कि नालन्दा यूनिवर्सिटी के विजिटर के रूप में भी काम किया। बाद में विजिटर के रूप में रहने से उन्होंने इनकार कर दिया। कहा, राष्ट्रपति को ही इसमें रहना चाहिए। लेकिन ये आश्वासन दिया कि नालन्दा यूनिवर्सिटी को जब भी हमारी जरूरत होगी, हम आएंगे।