उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की दस दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का कमिश्नर डॉ। आशीष कुमार गोयल ने किया उद्घाटन

ALLAHABAD: उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के सबसे बड़े सांस्कृतिक उत्सव चलो मन गंगा यमुना तीर का शनिवार को आगाज हो गया। परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि कमिश्नर डॉ। आशीष कुमार गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर दस दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का उद्घाटन किया। डॉ। गोयल ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम को देश से कला व सांस्कृतिक वैभव की झलक देखने व समझने को मिलती है। केन्द्र के निदेशक इंद्रजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि दस दिनों तक देश की बहुरंगी लोक कला व संस्कृति का नजारा दिखाने का प्रयास किया गया है। संचालन संजय पुरुषार्थी का रहा।

ऋचा पाठ से सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ

उद्घाटन समारोह के बाद मंच पर सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत बिहार के दरभंगा जिले से आए पं। विपिन मिश्रा ने ऋचा पाठ से की। उसके बाद ममता शर्मा व उनकी टीम ने उपशास्त्रीय गायन के अन्तर्गत राजपुरिया धनाश्री में भजन बोल पलकन लागी मोरी की प्रस्तुति से समां बांधा। पं। राजेन्द्र गंगानी ने कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की तो इलाहाबाद की पूर्णिमा व उनकी टीम ने ढेढि़या नृत्य की प्रस्तुति पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाई। अंतिम प्रस्तुति असम के बिहू और कश्मीर के रुफ नृत्य के रूप में रही।