डॉ। आशुतोष चौधरी ने बताए दांतों को निरोगी रखने के उपाय

ALLAHABAD: स्वस्थ रहने के लिए दांतों की देखभाल जरूरी है। हर छह माह में दांतों की जांच करानी चाहिए। दांतों की पर्याप्त सफाई नही होने से मसूड़ों में अनेक प्रकार की बीमारियां पैदा होती हैं। यह बात इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ। आशुतोष चौधरी ने कही। उन्होंने लोगों को दांतों का निरोगी रखने तमाम गुर बताए। उन्होंने कहा जिन लोगों के दांत से दुर्गंध आती हैं उन्हें डेंटिस्ट से जरूर संपर्क करना चाहिए। पानी अधिक पीना चाहिए और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दांतों की बीमारियों को लोग शुरुआत में अनदेखा करते हैं जो आगे चलकर परेशानी का कारण बन जाती है। संचालन रवि प्रकाश ने किया। पूर्व कमिश्नर वीके सिंह, डॉ। शांति चौधरी, एके प्रसाद, डॉ। वाईके गुप्ता, डॉ। राठी आदि उपर्स्थित रहे।