- गढ़ रोड से मेडिकल तक हटाया अवैध होर्डिग

- लोगों ने किया विरोध, पुलिस के आगे हुए शांत

मेरठ। कमिश्नर डॉ। प्रभात कुमार के आदेश के बाद आखिरकार नगर निगम के अफसर अवैध होर्डिग के खिलाफ सड़कों पर उतर ही आए। मंगवार को नगर निगम ने सोहराब गेट से लेकर मेडिकल तक सड़क के दोनों ओर लगे अवैध होर्डिग व यूनिपोल के खिलाफ अभियान चलाया।

लोगों ने किया विरोध

इस दौरान लोगों ने नगर निगम की टीम का विरोध किया। लेकिन पुलिस फोर्स होने के कारण लोग जल्द ही शांत हो गए। वहीं नगर निगम की टीम ने सरकारी काम में बाधा डालने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

कई जगह लगा जाम

अभियान के दौरान गढ़ रोड पर अनेक जगह जाम लग गया है। हालांकि पुलिस साथ होने के कारण जाम ज्यादा समय तक नहीं रहा। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए वाहनों को एक-एक निकलवाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

कमिश्नर के आदेश पर नगर निगम ने चार दिन अभियान चलाने की योजना बनाई है। इसी के तहत गढ़ रोड पर अवैध होर्डिग व यूनिपोल हटाया गए हैं। यह अभियान जारी रहेगा। शहर में जितने भी अवैध यूनिपोल या फिर होर्डिग लगे हुए उनको हटाया जाएगा।

-दिनेश यादव, कार्यवाहक संपत्ति अधिकारी

----------

एमडीए ने सम्राट पैलेस में चलाया बुलडोजर

-अवैध रूप से बनाए जा रहे है फ्लैट

फोटो भी

मेरठ : एमडीए टीम ने अब्दुलापुर की सम्राट पैलेस में बन रहे अवैध फ्लैटों पर बुलडोजर चलाते हुए उन्हें ध्वस्त कर दिया। जिसके चलते वहां पर हंगामा भी हुआ। लेकिन पुलिस फोर्स के आगे किसी ने विरोध नहीं किया।

क्या हुआ मामला

मंगलवार सुबह एमडीए के अधिशासी अभियंता एपी सिंह,सहायक अभियंता रामपाल राठौड़ समेत काफी अधिकारी बुलडोजर लेकर सम्राट पैलेस कालोनी में पहुंचे। उन्होंने वहां पर बन रहे चार अवैध फ्लैटों को ध्वस्त कर दिया। जिसके चलते लोगों ने हंगामा किया। भारी फोर्स के चलते भीड़ ने ज्यादा विरोध नहीं किया।

अब्दुल्लापुर गांव की सम्राट पैलेस कालोनी में चार अवैध फ्लैट बन रहे थे। सूचना पर बुलडोजर से फ्लैट ध्वस्त करवा दिए गए है।

-एपी सिंह

अधिशासी अभियंता, मेरठ विकास प्राधिकरण