शहर में गुरुवार को पुलिस ने काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान

ALLAHABAD: शहर में गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कुल 180 वाहनों का चालान किया गया और कागजातों के अभाव में कुल 34 हजार रुपये जुर्माने की वसूली की गई। कुल 17 वाहनों से काली फिल्म उतरवाई गई। 5 वाहनों को सीज भी किया गया।

दो चौराहों पर चला अभियान

एसएसपी जोगिंदर कुमार के निर्देश पर वाहन चेकिंग और काली फिल्म उतरवाने का अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को सुभाष चौराहे और पानी टंकी पर ट्रैफिक पुलिस ने जोरदार अभियान चलाया। अभियान में 17 वाहनों पर लगी काली फिल्म उतरवाने के साथ जुर्माना वसूल किया गया। कागजातों के अभाव में 180 वाहनों का चालान किया गया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर बिलास यादव के अनुसार 180 वाहनों के चालान के साथ 140 वाहनों से 34 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। 5 वाहन सीज किये गए।