-10 मई को खाना नहीं मिलने पर पैसेंजर्स ने किया था हंगामा

-ट्रेन रवाना होने से पहले पैंट्री कार से लेकर स्टाफ तक का लिया गया जायजा

RANCHI (11 May): ट्रेन नंबर क्ख्ब्भ्ब् नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस में क्0 मई को खाना टाइम से सर्व नहीं किए जाने और पैसेंजर्स के बवाल के बाद रांची डिवीजन रेस हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर डीसीएम नीरज कुमार गुरुवार को अपनी टीम के साथ रांची पहुंचे। रांची से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या क्ख्ब्भ्फ् में सीनियर डीसीएम ने अपनी निगरानी में खाना चढ़वाया। वहीं, एसीएम रांची श्रीनिवास सामंत, मुगलसराय डीसीएम एसएन सिंह और बरकाकाना डीटीएम राजीव की निगरानी में ट्रेन को रवाना किया गया है। इसकी मानिटरिंग रांची डीआरएम एसके अग्रवाल कर रहे हैं। ट्रेन के रवाना होने से पहले एसआर डीसीएम नीरज कुमार ने पैंट्री कार से लेकर स्टाफ की उपस्थिति और अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया।

कोच अटेंडेंट थे कम

राजधानी के रांची स्टेशन पहुंचने के बाद सीनियर डीसीएम ने पैसेंजर्स से होने वाली परेशानी की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि खाना उन्हें लेट से सर्व किया गया। साथ ही पूछताछ में पता चला कि कोच अटेंडेंट्स की कमी के कारण पैसेंजर्स को खाना देर से दिया गया था। चूंकि कानपुर में कैटरिंग एजेंसी के स्टाफ्स ट्रेन में खाना चढ़ाकर चले गए थे। वहीं बांटने का काम कोच अटेंडेंट्स का था।

आए दिन राजधानी में शिकायत

रांची से दिल्ली के बीच सफर करने के लिए राजधानी एक्सप्रेस को सबसे टॉप क्लास की ट्रेन माना जाता है। इसमें सफर करने के लिए लोगों को काफी पैसे भी चुकाने पड़ते हैं। इसके बावजूद लोगों को उस तरह की सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। कभी गंदे बेडरोल को लेकर पैसेंजर्स कंप्लेन करते हैं, तो कभी खाने को लेकर शिकायत मिलती है। लेकिन पैसेंजर्स की सुविधा को लेकर रेल मंत्रालय गंभीर नहीं है।

वर्जन

रांची से दिल्ली जाने वाली राजधानी में हमलोगों ने इंस्पेक्शन किया। सभी को नाश्ता सर्व किया जा चुका था। इसके बाद एसीएम और अन्य अधिकारियों की निगरानी में ट्रेन भेजी गई है। वहीं खाना लेट सर्व के मामले में पता चला कि एजेंसी वाले खाना ट्रेन में देकर चले गए थे। फिलहाल अंबुज एजेंसी के जिम्मे कैटरिंग का काम है। राजधानी एक्सप्रेस में कैटरिंग एजेंसी को बदलने को लेकर बात चल रही है, लेकिन इसमें समय लगेगा।

-नीरज कुमार, सीनियर डीसीएम, रांची