- खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर रात में करता था दुष्कर्म

- जब लड़की ने किया विरोध तो लड़की का मौसा हाथ-पांव बांधकर रखता था घर में

- सिटी एसपी के पास पहुंची पीडि़ता सुनायी आपबीती

PATNA : शास्त्रीनगर थाना एरिया की एक लड़की ने सिटी एसपी के पास पहुंच कर अपनी जान की गुहार लगायी। उसने अपने मौसे पर आरोप लगाया कि वो कई महीनों से लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। उसने इसका विरोध किया तो हाथ-पांव बांधकर घर में बंद कर रखा। सिटी एसपी शिवदीप लांडे ने पीडि़ता की आपबीती सुनने के बाद फौरन शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज करवाया और लड़की को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया। मेडिकल रिपोर्ट के बाद सच्चाई सामने आएगी और शिक्षा विभाग में क्लर्क के पोस्ट पर कार्यरत लड़की के मौसा पर कार्रवाई की जाएगी।

रात के खाने में देता था नशा

नौवीं की स्टूडेंट रंजू (काल्पनिक नाम) ने सिटी एसपी को बताया कि रात के खाने में मौसा नशीला पदार्थ मिला देता था। इसके बाद मुझे कुछ होश नहीं रहता था। फिर वो दुष्कर्म करता था। लड़की ने इससे पहले भी इसकी शिकायत की और मौसा को रोकने की कोशिश की, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं था। इसके बाद सिटी एसपी के पास आकर लड़की ने गुहार लगायी। पुलिस जांच में जुट गयी है।