- 70 ग्राम चरस और 2.5 ग्राम स्मैक के साथ कुल्हाल से एक आरोपी गिरफ्तार

- लाडपुर तिराहे से पुलिस ने 6.1 ग्राम स्मैक के साथ एक को किया अरेस्ट

DEHRADUN: दून पुलिस ने स्मैक तस्करी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कुल्हाल पुलिस ने एक आरोपी को आसन बैराज से अरेस्ट किया जिससे 70 ग्राम चरस और ख्.भ् ग्राम स्मैक बरामद हुई। रायपुर पुलिस ने लाडपुर तिराहे से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से म्.क् ग्राम स्मैक बरादम हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।

चेकिंग के दौरान धरे आरोपी

राजधानी दून में लगातार नशे का काला कारोबार बढ़ता जा रहा है। इस कारोबार पर लगाम लगाने के लिए दून पुलिस नशीले पदार्थो को बेचने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। अभियान के तहत ही कुल्हाल पुलिस ने आसन बैराज में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ख्ब् वर्षीय आरोपी गौरव जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। इससे पुलिस ने 70 ग्राम चरस और ख्.भ् ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी बल्लूपुर चौक थाना कैंट का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह बरेली से नशे का सामान लाकर दून में बेचता था। इधर रायपुर पुलिस ने भी लाडपुर तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रायपुर पुलिस ने भगत सिंह कॉलोनी रायपुर के रहने वाले एक आरोपी जफर को गिरफ्तार किया। इससे पुलिस ने म्.क् ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और पैसे के लिए बरेली से स्मैक लाकर बेचता है। आरोपी नशे के साथ पहले भी एक बार मुरादाबाद में पकड़ा गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।