डबल मर्डर के मेन चारो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर

बिलासपुर में रह रहे भाई का भी नहीं लगा कोई सुराग

>

BAREILLY: सुरेश शर्मा नगर डबल मर्डर केस के खुलासे के बाद पुलिस रिलैक्स मोड में चली गई है। पुलिस ने जितनी तेजी केस का खुलासा करने में दिखायी थी उतनी ही सुस्ती फरार बदमाशों को पकड़ने में दिखा रही है। शायद यही वजह है कि डबल मर्डर के मेन चार आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

गिरफ्तारी में दिखायी थी तेजी

सुरेश शर्मा नगर डबल मर्डर केस में पुलिस ने छैमार गैंग के चार बदमाशों और रेकी करने वाली महिला को दस दिन के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। तीन गिन्नी और ढाई हजार रुपये की बरामदगी से पुलिस ने खुलासा कर वाहवाही भी लूट ली। इसी वजह से पुलिस के खुलासे पर भी सवाल खड़े हुए। पुलिस ने दावा किया है कि वारदात में अहम रोल फरार बदमाश सलमान, अंटी, सत्तार और आजाद ने दिया था। अब पुलिस उन्हें क्ख् दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। पुलिस का दावा है कि सलमान का भाई युसूफ बिलासपुर में रहता है। वह एक ज्वैलर के यहां भी लूट का माल रखता है। बिलासपुर की पुलिस ने ज्वैलर से भी पूछताछ की लेकिन युसूफ पुलिस की गिरफ्त से दूर है।