- डूडा को मिला बार्डर एरिया की सड़कों को बनाने की जिम्मेदारी

- 20 अन्य सड़कों का सर्वे काम शुरू, इस योजना में कई प्रमुख सड़कें शामिल

 

GORAKHPUR: अब नगर निगम सीमा के अंदर आते ही हिचकोले नहीं लेने पड़ेंगे। प्रशासन जल्द ही नगर निगम बार्डर की सड़कों को चमकाने की तैयारी कर रहा है। पहले चरण में नगर निगम बार्डर की 30 सड़कों के सर्वे का काम पूरा किया गया है। इसमें से एक सड़क की लागत लगभग 2 करोड़ होने के कारण फाइल शासन को भेज दी गई है, जबकि सिटी के 30 सड़कों की स्वीकृति मिल चुकी है। अफसरों का कहना है कि बरसात बाद इन सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।

 

वार्ड नं 4 मोहरीपुर की 30 सड़कों को बनाएगा डूडा

अभी तक विकास के लिए तरस रहे वार्ड नं। 4 मोहरीपुर में अब विकास कार्यो की बारिश होने वाली है। इस वार्ड की 30 सड़काें का निर्माण होने वाला है। इस कार्य के लिए नगर निगम ने डूडा को जिम्मेदारी दी है। डूडा 67 लाख रुपए की लागत से इस वार्ड की कुल 30 सड़कों के निर्माण का कार्य करेगा। डूडा के अधिकारियों का कहना है कि इन सड़कों का सर्वे हो चुका है, किस सडक पर कितना खर्च होगा, इसका भी इस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। बरसात के मौसम के बाद इन सारे रोडों के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

 

दो करोड़ में बनेगी फुलवारिया रोड

सिटी में कई सड़कें हैं, जिनकी हालत बद से बदतर हो गई है। इसी हालत में रुस्तमपुर एरिया का फुलवरिया रोड है। रोड पर पूरे साल नाली का पानी फैला रहता है। वहीं बारिश होते ही इस रोड पर 2 से 3 फीट तक पानी जमा हो जाता है। रोड के कई जगह ऐसे गड्ढे बन जाते हैं कि वहां से लोगों को निकला मुश्किल हो जाता है। पार्षद संजय सिंह का कहना है कि शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इस सड़क को लगभग 2 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा।