मेरठ : इंचौली गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें एक पिता ने अपनी सात माह की दूध पीती मासूम बच्ची का अपने हाथों से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस से बचने के लिए शव को खेत में दबा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से निकाला। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि हत्यारोपी पिता कृष्ण सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

गला दबाकर की हत्या

थाना इंचौली के गांव सैनी निवासी फर्जी डॉक्टर कृष्ण सैनी ने दो साल पहले बिलकिश उर्फ रानी नाम की महिला से लव मैरिज की थी। वह अपने परिवार के साथ गांव में निवास कर रहा था। शादी के बाद बिलकिश ने सात माह पहले बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम कशिश रखा गया। गुरुवार की रात बिलकिश और कृष्ण सैनी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। शुक्रवार सुबह चार बजे करीब बिलकिश अपनी 7 माह की मासूम बच्ची कशिश को सोते हुए छोड़कर अपने पड़ोसी के घर से चली गई। उसके जाने के बाद कशिश रोने लगी तो कृष्ण सैनी ने गुस्से में उसका गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस से बचने के लिए शव को गांव के खेत में दबा दिया। सुबह एक घंटे बाद जब बिलकिश वापस अपने घर पर आई तो घर पर ताला लगा हुआ था। उसका पति कृष्णा सैनी घर के बाहर बैठा हुआ था। बिलकिश ने अपनी बच्ची की तलाश शुरु कर दी। एकत्रित हुए गांव वालों ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची इंचौली थाने की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। आरोपी पति कृष्ण सैनी से सख्ती से पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि उसने बच्ची की हत्या करके गडढ्े में दबा दिया है। पुलिस ने गडढ खोद कर शव को बाहर निकाला। आरोपी कृष्ण सैनी को गिरफ्तार कर लिया।

 

बच्ची की हत्या करने वाले उसके पिता कृष्ण सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राजेश सिंह एसपी देहात

 

दो पत्‌नी है आरोपी की

सीओ सदर देहात राम अर्ज ने बताया कि कृष्णा का मूल निवास फलावदा है। उसकी पहली पत्‌नी मोनिका फलावदा में रहती है। दो साल पहले उसने दूसरी शादी बिलकिश उर्फ रानी के साथ की थी।