क्चङ्गन्क्त्र/क्कन्ञ्जहृन्: सीएम के काफिले पर पथराव मामले में ड्यूटी पर तैनात प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले से 9 पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसपी ने डुमरांव थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के निलंबन की अनुशंसा डीआईजी से की है। अलग-अलग प्राथमिकी में गांव के सौ से ज्यादा लोग नामजद किए गए हैं, जबकि सैकड़ों अज्ञात भी इसमें शामिल हैं। पुलिस ने अब तक तीस लोगों को पकड़ा है, जिनमें से 19 को जेल भेजा गया है। शेष से पूछताछ जारी है। अलग-अलग मुकदमे में सबसे अधिक 99 नामजद समेत पांच सौ अज्ञात के खिलाफ एसडीओ प्रमोद कुमार ने दर्ज कराई है।

99 पर नामजद प्राथमिकी

दर्ज प्राथमिकी में एसडीओ प्रमोद कुमार ने जिक्र किया है कि गांव में समीक्षा यात्रा से लौटने के क्रम में तिमुहानी चौक पर सैकडों की संख्या में मजमा बनाकर खड़े महिला एवं पुरुष ग्रामीणों ने पथराव किया। जिसमें थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सहित सिपाही हरेन्द्र नारायण, संतोष कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, राणा प्रताप सिंह एवं देवानंद तिवारी सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रामू यादव, धर्मेन्द्र यादव, जीऊत कुमार एवं राजकुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इन्हीं की निशानदेही पर 99 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

ये भेजे गए जेल

रविवार को जिन 19 गिरफ्तार लोगों को जेल भेजा गया उसमें ऋषि कुमार, संतोष कुमार, रामू यादव, धर्मेन्द्र यादव, जीऊत कुमार, राजकुमार ऊर्फ भोला राम, चंदन कुमार, मन्टू राम, चंदन यादव, इंद्रजीत सिंह, रविन्द्र पासवान, शंभू कुमार, कृपाशंकर राम, टुनटुन यादव, जितेन्द्र कुमार, रमावती देवी, लखमुनियां देवी, तारामुनी देवी एवं सोना देवी के नाम शामिल हैं। जबकि, शनिवार की रात भी कई लोग गिरफ्तार हुए है।