- प्रतिमा विसर्जन के लिए खिड़किया घाट और सामनेघाट पर बने गंगा सरोवर के रास्ते में हैं तमाम तरह की बाधाएं

- सड़कें बदहाल, रोशनी का नहीं है इंतजाम, बिजली के लटकते तारों से भी हो सकती है दिक्कत

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

स्पॉट-1

चौकाघाट से अलईपुरा मार्ग

विसर्जन के लिए निर्धारित रुट है। यहां से प्रतिमाएं खिड़किया घाट तक जायेंगी लेकिन घनी आबादी और सकरी सड़क के और यहां हुई खोदाई विसर्जन में बड़ा रोड़ा बन सकती है। अलईपुरा से आगे की सड़क पर एक लेन से ट्रैफिक का संचालन होना भी परेशानी बढ़ाने वाला है। इसके अलावा विशेश्वरगंज, भदैनी मार्ग भी बदहाल है। ऊपर से बिजली के लटकते तारों के अलावा रेलवे पुल भी बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन में दिक्कत कर सकता है।

स्पॉट-2

लंका नरिया मार्ग

बीते दिनों गंगा में आई बाढ़ के बाद इस रास्ते की हालत अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हो सकी है। नरिया पुलिस चौकी से लेकर सामनेघाट तक कई जगहों पर सड़क बुरी तरह से डैमेज है। इसे ठीक कराने का काम शुरू हुआ था लेकिन बरसात के कारण काम ठप हो गया। वहीं झूल रहे बिजली के तार भी मूर्तियों को विसर्जन के लिए ले जाने में बड़ा रोड़ा हैं।

गंगा में विसर्जन पर रोक लगने के बाद प्रशासन पिछले साल तैयार कराए गए आर्टिफिशियल तालाबों में ही इस बार भी दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी करा रहा हो लेकिन यहां तक प्रतिमाएंपहुंचेंगी कैसी ये सवाल बड़ा है? क्योंकि दुर्गा प्रतिमाओं को प्रशासन की तरफ से बनाये गए जिन दो गंगा सरोवरों तक पहुंचना है उसकी डगर बहुत कठिन है। इस प्रॉब्लम को अगर समय रहते सॉल्व नहीं किया गया तो प्रशासन के लिए एक नया सिरदर्द हो सकता है। आई नेक्स्ट के रियल्टी चेक में सामने आई इन रास्तों में विसर्जन के दौरान आने वाली परेशानियां।

ये हैं दिक्कते फिर भी

- विसर्जन के लिए बने दोनों तालाबों तक मूर्तियों को पहुंचाना बड़ा चैलेंज होगा

- सामनेघाट वाले रास्ते की प्रॉपर मरम्मत नहीं हुई है और यहां सड़क पर गड्ढे हैं

- राजघाट जाने वाले मार्ग पर रेलवे टनल के नीचे सीवर का ओवरफ्लो पानी भरा रहता है

- तकरीबन सारे रास्तों पर रोशनी का भी नहीं है प्रॉपर इंतजाम

- जिस घाट पर विसर्जन होना है वहां खड़ी ढाल मुसीबत पैदा कर सकती है

- पूरे रास्ते बिजली के जर्जर तार लटक रहे हैं

- जो प्रतिमाओं में फंसकर परेशानी बढ़ा सकती हैं

विसर्जन रुट की सड़कों, लटके तारों और अन्य दिक्कतों को दूर करने को कहा जा चुका है। दशहरा के पहले सभी दिक्कतें दूर हो जायेंगी।

विजय किरन आनंद, डीएम

विसर्जन की व्यवस्था इतनी दूर कर तो दी गई है लेकिन अभी तक गंगा सरोवर को जाने वाले रास्ते दुरुस्त नहीं हैं। पूरे रास्ते पर बिजली के तार लटक रहे हैं।

तिलकराज मिश्रा, अध्यक्ष केन्द्रीय दुर्गापूजा समिति

प्रशासन संग विसर्जन को लेकर हुई बैठक में हम सभी ने अपनी समस्याएं रख दी हैं। प्रशासन ने निर्धारित वक्त पर इसे शार्टआउट करने के लिए कहा है। भरोसा है ऐसा ही होगा।

सूरज जायसवाल, दुर्गा पूजा समिति सनातन धर्म