BAREILLY: अर्थ डे के अवसर पर ट्यूजडे को बरेली कॉलेज में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जियोग्राफी डिपार्टमेंट में आयोजित जलवायु परिवर्तन के कारक और समस्याएं विषयक इस सेमिनार में रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो। मुशाहिद हुसैन बतौर स्पेशल गेस्ट मौजूद रहे। उन्होंने नैनो टेक्नोलॉजी और एंवायरमेंटल सेफ्टी पर विचार प्रकट किए। प्रोग्राम की अध्यक्षता बॉटनी साइंटिस्ट प्रो। वीपी सिंह ने किया। इस मौके पर जोधपुर विवि के प्रो। बीबीएल शर्मा ने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। जलवायु परिवर्तन इसी कड़ी में आता है। कुमायुं विवि के प्रो। जीएल शाह ने कहा कि नैनीताल झील की गहराई क्ख्भ् साल पहले 9फ् फीट थी, लेकिन अब यह 80 फीट तक पहुंच गई है। एंवायरमेंटल साइंटिस्ट डॉ। वीके शर्मा ने ग्लोबल वार्मिग पर प्रकाश डाला। इस मौके पर लेखक डॉ। बीके शर्मा, प्रो। आरपी सिंह तथा तेजस्विता सिंह की पुस्तकों का विमोचन किया गया। गेस्ट का वेलकम प्रिंसिपल आरपी सिंह ने किया। आभार विभागाध्यक्ष डा। नीरू अग्रवाल ने प्रकट किया। संचालन डा। एसी त्रिपाठी ने किया।