CHAIBASA: कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) के पीजी केयू के पीजी जियोग्राफी डिपार्टमेंट में शनिवार को अर्थ डे मनाया गया। इसकी अध्यक्षता एचओडी ने की। इस दौरान पृथ्वी को प्रदूषण से बचाए रखने तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने के बारे में काफी चर्चा की गई और इसे संरक्षित करने का निर्णय लिया गया। मौके पर वर्तमान भूगोल विभागाध्यक्ष ने कहा कि आप अपने आप में जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। उन्होंने संसाधन के रूप में पौधों और पानी को बचाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान प्रधान तामसोय ने पृथ्वी से संबंधित दो मॉडल बनाकर प्रस्तुत किया इस कार्य के लिए प्रधान को विभागाध्यक्ष के हाथों पुरस्कार दिया गया। साथ में क्वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। दिलीप कुमार ने पृथ्वी दिवस के भूत एवं भविष्य पर प्रकाश डाला। शीतल ने पर्यावरण को बचाए रखने की जानकारी दी और एक सुंदर कविता प्रस्तुत की। सौरभ ने पृथ्वी को बचाए रखने एवं पौधों को अधिक मात्रा में रोपने को कहा। कार्यक्रम के दौरान बनमाली, सुबोध, संगीता व सुबोध महाकुड़ ने भी पृथ्वी दिवस के बारे में अपना विचार व्यक्त किया।