- आई नेक्स्ट करेगा अर्थ डे पर जागरूक

- पर्यावरण बचाने को स्कूल के बच्चे बनाएंगे पेपर बैग्स

AGRA। हम रोजमर्रा की जिंदगी में पृथ्वी को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। प्लास्टिक का यूज सबसे बड़ा नुकसान है। हम उसे फेंक कर भूल जाते हैं, लेकिन वो जलाने या दफनाने से भी खत्म नहीं होता। वो पृथ्वी को नुकसान जरूर पहुंचाता है। बच्चों और पेरेंट्स को जागरूक करने के लिए आई नेक्स्ट ख्ख् अप्रैल, सोमवार को शहर के सिलेक्टेड पांच स्कूलों में अर्थ डे पर अवेयरनेस एक्टिविटी का आयोजन कर रहा है, जिसमें बच्चे न्यूजपेपर से बैग बनाएंगे।

प्लास्टिक से नुकसान

हमें पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक का यूज बिल्कुल बंद करना

होगा। फेंकी गई प्लास्टिक नालों में फंस जाती है जिससे नाले चोक हो

जाते हैं और बारिश के समय पर जल भराव होता है। यहां तक की

प्लास्टिक के कारण खेतों की फर्टीलिटी भी कम होती जा रही है।

अगर हम प्लास्टिक का यूज बंद करके इसकी जगह पेपर बैग का यूज शुरू कर दें तो इससे ये सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

न्यूजपेपर से बैग बनाएंगे बच्चे

अर्थ डे पर 'आई नेक्स्ट' बच्चों को अवेयर करेगा कि उन्हें प्लास्टिक बैग्स का यूज बंद करना है। बच्चे खुद न्यूजपेपर से बैग तैयार कर सकते हैं। ख्ख् अप्रैल, मंगलवार को एक्टिविटी के तहत यमुना किनारा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, बल्केश्वर स्थित सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल, यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल और शास्त्रीपुरम स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल में

बच्चे न्यूजपेपर से बैग बनाएंगे। ये एक्टिविटी दो ग्रुप में होगी। ग्रुप ए में

क्लास थर्ड से फिफ्थ और ग्रुप बी में क्लास सिक्स से ऐर्थ के बच्चे

पार्टिसिपेट करेंगे। दोनों ग्रुप्स के सिलेक्टेड बच्चों को प्राइज भी दिए

जाएंगे।