एक्सक्लूसिव

BAREILLY

आपने अभी तक कई तरह के अचार खाए होंगे पर क्या कभी अंडे का आचार खाया है। तो अब अंडे का आचार खाने को तैयार हो जाइए। सीआरआई ने क्वाएल ऐग पिकल टेक्निक से कारनामा कर दिखाया है। जिसमें बटेर के अंडों का अचार तैयार कर लगभग चार हफ्तों तक इसका आनंद उठाया जा सकता है। इसे फ्रीजर में स्टोर करना होगा।

 

अचार की दो वैराइटी तैयार

संस्थान ने बटेर के अंडों से दो वैराइटी के अचार तैयार किए हैं। अचार को सिरका और नमक के साथ तैयार किया गया है तो दूसरे को घरेलू टेक्निक से मसालों के साथ। पर इन वैराइटियों में लंबे समय तक यूज होने के लिए सिरका फ्लेवर बेहतर साबित हुआ है। सिरके के साथ अचार को चार हफ्तों तक यूज किया जा सकता है।

 

1. बटेर के अंडों से ही बनता है अचार

2. अंडे का साइज छोटा होने के कारण हुआ संभव

3. अंडे को सिरके और नमक के साथ डुबोकर रखा जाता है।

4. साइज में छोटा होने के कारण सिरके और नमक का फ्लेवर अंदर तक पहुंच जाता है।

5. अचार को गर्मी से बचाकर रखना होगा

6. अचार को सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर में रखना होगा

7. अंडे में सिर्फ 4 प्रतिशत प्रोटीन है

8. सिर्फ 6 ग्राम का होता है अंडा

9. अस्थमा मरीजों को फायदेमंद

इस अचार को अंडमान निकोबार में सुनामी आने के दौरान पहली बार प्रयोग के तौर पर तैयार किया गया था। अचार बनाने के बाद कुछ ही समय में अचार की बड़ी मात्रा में मांग आने लगी।

 

अचार बनाने की टेक्निक को अंडमान निकोबार में 2004 में सुनामी आने के बाद तैयार किया गया था। अचार बनने के बाद काफी पंसद किया गया जिसके बाद अब यहां पर भी इसे तैयार किया गया है।

डॉ। सिम्मी तोमर, प्रधान वैज्ञानिक, सीएआरआई