जरा सा सरक नहीं सकतीं
मिस्र की इमान अहम अब्दुलाती जितना वजन शायद ही दुनिया में किसी और का हो। इनका वजन आधा टन यानी कि पूरा 500 किलो है। हो गए न आप हैरान वजन सुनकर। अब आप सोच रहे होंगे कि इतने वजन वाली महिला कैसे उठती चलती होगी। ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 36 साल की इमान 25 सालों से अलेक्जेंद्रिया में अपने घर पर ही हैं। वह बिल्कुल भी उठ चल नहीं पाती हैं। इनकी मां और इनकी बहन चायमा अब्दुलाती इनकी भरपूर सेवा करती हैं। वह इनके खाने, कपड़े और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखती हैं। उनका कहना है कि शरीर के अंगों में सूजन आने की वजह से आज इमान चाहकर भी जरा सा अपने मन से सरक नहीं सकती हैं। इनका काफी इलाज भी हो चुका है।

हाथीपांव बीमारी का शिकार
हाल ही में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से चिकित्सा सहयोग के लिए गुहार लगाई है। इमाम की मां कहना है कि वह जब पैदा हुई थीं तब उनका वजह करीब 5 किलो था। डॉक्टरों का कहना था कि उनकी बेटी में हाथीपांव बीमारी के लक्षण दिख रहे हैं। जिससे इसके शरीर के अंगों में पानी जमा है। उन्होंने इसका इलाज भी कराया। इस दौरान उसे सामान्य बच्चों की तरह दुनिया के बारे में बताया और सिखाया। इसके अलावा उसे स्कूल भी भेजना शुरू कर दिया लेकिन 11 वर्ष की उम्र में अचानक से सारी दुनिया ही बदल गई। इस उम्र में उसने पैरों पर खड़ा होना बंद कर दिया। उसकी पढा़ई भी छूट गई। इसके बाद उसका शरीर काफी तेजी से बढ़ने लगा और धीरे-धीरे उसकी दुनिया एक कमरे में सिमट गई।

यहां भी क्िलक करें: देखें क्या हुआ जब मासूम बच्चों को अजगर के गड्ढे में फेंका गया, वीडियो वायरल...

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk