-किक मूवी के साथ दून वासियों ने मनाया ईद

-सिनेमा घरों और मल्टीप्लेक्स में उमड़ी भीड़

-सभी मल्टीप्लेक्स के शो रहे हाउसफुल

DEHRADUN : दून में ट्यूजडे को ईद का त्योहार और छुट्टी का जश्न लोगों ने बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान की मूवी किक देखकर मनाया। ईद के मौके पर लोगों ने एक दिन पहले ही सिनेमा घरों और मल्टीप्लेक्स में मूवी देखने के लिए टिकट की एडवांस बुकिंग कर ली थी। ट्यूजडे को मूवी देखने के लिए सुबह से ही सिनेमा घरों और मल्टीप्लेक्स में लोगों की भीड़ उमड़ने शुरू हो गई थी। सिल्वर सिटी के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर सुयस अग्रवाल ने बताया कि मूवी को लेकर लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स है।

हर दिन दो दर्जन से अधिक शो

ओवर ऑल कलेक्शन की बात करें तो ईद के मौके पर मूवी क्00 करोड़ कमा चुकी है। मूवी को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं। सिल्वर सिटी में हर शो 90 प्रसेंट से ऊपर है। हर दिन क्7 शो चलाए जा रहे हैं। सुबह क्0 बजे पहला शो है जबकि लास्ट शो रात क्0.भ्0 मिनट पर है। हर दिन दो हजार से ऊपर लोग मूवी देख रहे हैं। वहीं आईएसबीटी स्थित सिटी जंक्शन मॉल के ग्लिज्ड सिनेमा हॉल में भी मूवी देखने के लिए लोगों का सुबह से ही तांता लगा रहा। ड्यूटी मैनेजर राहुल लिंबो ने बताया कि मूवी के लिए हर दिन क्ब् शो चलाए जा रहे हैं। सुबह 9.ब्0 बजे पहला शो और रात क्0.ब्0 बजे अंतिम शो है।