185 बच्चें भी हैं

नाइजीरिया जैसे देश में जहां लोगों के पास खाने-कमाने को कुछ नहीं है। ऐसे देश में एक शख्स एक-दो नहीं बल्िक शादियों का शतक लगा चुका है। इस शख्स का नाम मोहम्मइ बेलो अबुबकर है और इनकी उम्र 92 साल है। जितनी इनकी उम्र नहीं उससे ज्यादा इनकी बीवियां हैं। अबुबकर अब तक 107 महिलाओं से शादी कर चुके हैं और इनमें से 10 को तलाक देने के बाद अभी उनकी 97 पत्नियां हैं। यही नहीं इनके कुल 185 बच्चें भी हैं। बताते हैं कि वह अभी दो और शादी करने जा रहे हैं।

92 साल के दादा जी की हैं 97 बीवियां,अभी दो शादी और करेंगे

मरते दम तक करेंगे शादी

अबुबकर को इन शादियों को कोई मलाल नहीं है। वह कहते हैं कि यह सब खुदा की इच्छा है। खुदा ने उनको यह जिम्मेदारी दी है और मरते दम तक ऐसा करता रहेंगे। अबुबकर अन्य लोगों को इतनी शादी करने से मना करते हैं। वह अल्लाह से मिली शक्ति से इतनी पत्नियों को नियंत्रित करते हैं। नॉर्मल व्यक्ित ऐसा नहीं कर सकता। उसने कहा कि वह उन लोगों को सलाह देना चाहता है, जो उसकी बीवियों की संख्या कम देखना चाहते हैं, वह अल्लाह के खिलाफ युद्ध छेड़ रहे हैं।

92 साल के दादा जी की हैं 97 बीवियां,अभी दो शादी और करेंगे

बच्चे भीख मांगने पर मजबूर

अबुबकर का परिवार इतना बड़ा हो चुका है कि वह बच्चों को पालने में असमर्थ हैं। इतनी ज्यादा उम्र होने पर अबुबकर अब कुछ काम नहीं करते अबुबकर पास इनकम का कोई जरिया भी नहीं है। इतने बड़े परिवार को पालने के लिए वह न तो खुद काम करता है न ही उसकी पत्नियां। कुछ लोगों का कहना है कि अबुबकर अपने बच्चों को भीख मांगने के लिए भेजता है। जब उससे पूछा गया तो उसका कहना था कि सब कुछ खुदा की ओर से मिलता है।

यह भी पढ़ें : डॉक्टर्स ने खड़े कर दिए हाथ तो भूत ने कर दिया ऑपरेशन, देखें तस्वीर

कुरान में नहीं है कोई कानून

वर्ष 2008 में मुस्लिम धर्मगुरुओं ने उस पर धार्मिक कानून तोडऩे का आरोप लगाया था। अधिकतर विद्वानों ने कहा कि वह केवल 4 पत्नियां रख सकता है, लेकिन अबुबकर ने तर्क दिया कि कुरान में ऐसा कोई कानून नहीं है, जिसमें अधिक पत्नी रखने पर सजा मिले। उसने कहा कि हर कोई स्वतंत्र है और जितनी चाहे शादियां कर सकता है। लोकल शरिया कोर्ट के निर्देश पर उसे गिरफ्तार किया गया और केवल चार पत्नियां रखने की शर्त पर उसे रिहा कर दिया गया। हालांकि कोर्ट से छूटने के बाद भी उसे कोई निर्देश का पालन नहीं किया, बल्कि नई शादियां रचाना जारी रखा।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk