- टोरंट ने जलकल विभाग को भेजा नोटिस

- कनैक्शन कटने पर जलापूर्ति हो सकती है बाधित

आगरा। टोरंट पावर लि। का जलकल विभाग पर तीन करोड़ 59 लाख 51 हजार से ज्यादा का बकाया है। इस बारे में टोरंट पावर ने जलकल को बकाए का नोटिस इश्यू किया है। इस बारे में नगर आयुक्त ने निदेशक स्थानीय निकाय उ.प्र। को पत्र लिखकर बिजली बकाए से अवगत कराया है, लेकिन अभी तक टोरंट का भुगतान नहीं किया जा सका है। ऐसे में सवाल ये है कि भुगतान न होने पर कनैक्शन कटने पर शहर में जलापूर्ति बाधित हो सकती है।

ज्यादातर जलकल विभाग करता है सिटी में पेयजल आपूर्ति

सिटी के ज्यादातर इलाकों को खारा और फ्लोराइडयुक्त पानी है। ऐसे में अन्य श्रोतों से पेयजल आपूर्ति की जाती है। इसमें बड़े पैमाने पर जलापूर्ति जलकल विभाग द्वारा की जाती है। इसके लिए यमुना पर निर्भर रहना पड़ता है। सिटी में 20 लाख की आबादी के लिए 350 एमएलडी पानी की डिमांड प्रतिदिन रहती है। सिकंदरा वाटर व‌र्क्स की कैपेसिटी तकरीबन 144 एमएलडी मेगा ली। पर- डे है। तकरीबन 224 एमएलडी जीवनी मंडी वाटर व‌र्क्स की क्षमता है। इसमें 45 फीसदी वाटर सप्लाई आर्मी, एयरफोर्स, रेलवे और कैन्टूमेंट बोर्ड एरिया में की जाती है।