- 10.37 बजे से पहले होलिका दहन है मंगलकारी, पुलिस ने किये हैं विशेष सुरक्षा इंतजामात

VARANASI:

होली की रंगत शहर में दिखायी देने लगी है। पांच मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। ज्योतिषविद् पं। विमल जैन बताते हैं कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिकोत्सव मनाया जाता है। इस बार पूर्णिमा चार मार्च की रात्रि 8.फ्क् बजे लगेगी जो कि पांच मार्च की रात्रि क्0.फ्7 बजे तक रहेगी। पांच मार्च यानि गुरुवार को पूर्णिमा तिथि के दिन सुबह 9.फ्ब् बजे से भद्रा रहेगी। भद्रा में होलिका दहन नहीं किया जाता। होलिका दहन प्रदोषकाल में पूर्णिमा तिथि और भद्रा रहित समय में मंगल कारक माना गया है। इसलिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त पांच मार्च को रात में क्0.फ्7 मिनट से पहले कर लेना मंगलदायक रहेगा। दूसरे दिन छह मार्च को रंगों की होली खेली जायेगी। शहर में होलिका दहन के लिए पुलिस की ओर से स्पेशल सिक्योरिटी इंतजामात किये गए हैं। शहर में कुल क्08क् स्थानों पर होलिका दहन किया जायेगा। संबंधित थाने को होलिका दहन सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। परंपरागत जगहों पर ही होलिका दहन की अनुमति दी गई है। किसी भी स्थान पर नई होलिका नहीं स्थापित करने दी गयी है।