- अतिक्रमण अभियान की निकाल रहे हवा

आगरा। उमस भरी गर्मी में पसीना से लथपथ अधिकारी अतिक्रमण हटवाते हैं। अधिकारियों के जाने के बाद सत्ता से जुडे़ लोग अतिक्रमण करते हैं और अपने संरक्षण अन्य लोगों से भी अतिक्रमण करा देते हैं। जिला प्रशासन की मंशा को सत्ता से जुडे़ लोग ही चूना लगाने में लगे हैं।

करीब 27 हजार रुपये वसूला था जुर्माना

तीन दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस। चौहान ने रुई की मंडी से अर्जुन नगर तक चले अतिक्रमण अभियान के दौरान करीब 27500 रुपये जुर्माना वसूला था। बावजूद इसके यहां फिर से अतिक्रमण शुरू हो गया है। अवैध निर्माण की शुरूआत सपा नेता ने की है। उसने अपने होटल के सामने काफी अवैध निर्माण कर रखा था, जिसे तोड़ दिया गया। बाद में रात के वक्त फिर से उसने अवैध अतिक्रमण कर लिया। इससे अन्य अतिक्रमणकारियों के भी हौंसले बुलंद हो गए। सपा नेता की देखी देखा अन्य लोगों ने भी अतिक्रमण फिर से कर लिया। रुई की मंडी से लेकर अर्जुन नगर तक ऐसा लग रही नहीं रहा है कि वहां पर अवैध अतिक्रमण हटाया गया है।