- पीवीएस लाइन में सड़क किनारे चला बुलडोजर

Meerut: अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान शास्त्री नगर में सफाई अभियान चला। जहां पीवीएस लाइन में सड़क किनारे अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया गया। कई घंटे चले अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे खोखे और अवैध निर्माण का सफाया किया गया। वहीं कई जगह निर्माण पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। गुरुवार को नगर निगम और पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत शास्त्री नगर में सफाई अभियान चलाया गया। जहां सड़क किनारे लगे जूस और पान के ठेले हटाए गए। वहीं बंगाल स्वीट्स द्वारा किए गए अतिक्रमण पर भी बुलडोजर चला। जिसके लिए काफी जद्दोजहद झेलनी पड़ी। बंगाल स्वीट्स और उसके पड़ोसियों ने सर्विस लाइन की जगह पूरा अतिक्रमण कर रखा है। जिसको बुलडोजर से हटा दिया गया। वहीं कई जगह पुलिस और नगर निगम कुछ नहीं कर पाए। अतिक्रमण ज्यों का त्यों रहा।