- एक घंटे में 5 किमी। तक हटाया अतिक्रमण

- सदर सांसद ने दिए जगह उपलब्ध कराने के निर्देश

GORAKHPUR : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को शहर साफ-सुथरा दिखे, सड़कें चौड़ी नजर आएं, इसके लिए नगर निगम ने सैटर्डे को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। हालांकि उसका ये अभियान महज वसूली तक सीमित हो कर रह गया। सैटर्डे सुबह क्क्.फ्0 बजे टाउनहाल से शुरू हुआ अभियान एक घंटे में ही भ् किमी। दूर असुरन चौक पहुंच गया। खंजाची चौराहे से शाम भ् बजे तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान नगर निगम ने कुछ फ्क् लोगों का चालान कर उनसे फ्ब् हजार रुपए की वसूली की।

सांसद के हस्तक्षेप से कम हुई सख्ती

नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान की सूचना पाकर मौके पर सदर सांसद योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। उनके हस्तक्षेप के बाद नगर निगम की टीम के रुख में नर्मी दिखी। सांसद ने नगर निगम अफसरों को निर्देश दिया कि जिन लोगों का अतिक्रमण हटाया जा रहा है, वे गरीब हैं। इसलिए उन्हें पहले दुकान के लिए जगह उपलब्ध कराई जाए।

सिटी में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया है। सैटर्डे को पहले दिन टाउनहाल से लेकर खजांची चौराहे तक अतिक्रमण हटाने टीम गई थी। लोगों को दो दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया है। अतिक्रमण नहीं हटाया तो नगर निगम तोड़ देगा।

राजेश कुमार त्यागी, नगर आयुक्त