-कैनाल मार्ग पर सीताराम मंदिर के पास मौजूद निगम की जमीन पर भू-माफिया की नजर

-स्थानीय लोग लगातार तीन साल से निगम प्रशासन को कर रहे शिकायत, पर कोई सुनने को तैयार नहीं

DEHRADUN: सोमवार को बसंत बिहार के इंद्रानगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गयी निगम की टीम पर फायर झोंकने का मामला सामने आना कोई नहीं बात नहीं है। हकीकत यह है कि राजधानी में ऐसे कई क्षेत्र हैं, जहां निगम की बेपरवाह खाली पड़ी जमीन पर भू-माफिया और अतिक्रमणकारियों की नजरें टिकी हुई हैं। ऐसा ही मामला कौलागढ़ के कैनाल मार्ग पर सीताराम मंदिर के पास भी सामने आया है। स्थानीय लोग चार सालों से निगम प्रशासन को शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। हाल में तो किसी ने निगम की जमीन पर गेट भी तोड़ डाला। खास बात यह है कि मौके पर मेयर तक ने मौके का मुआयना किया है।

चार सालों से कर रहे शिकायत

निगम प्रशासन की राजधानी में कितनी जमीन है, इसकी जानकारी खुद निगम को नहीं है। यह जानकारी खुद तीन साल पहले निगम ने सूचना के अधिकार में दी थी। हालांकि वर्तमान स्थिति क्या है, इस बारे में निगम प्रशासन के अधिकारी बताने को तैयार नहीं है। लेकिन शहर के जिन इलाकों में निगम की खाली पड़ी जमीन है, उस पर भूमाफिया की निगाहें टिकी हुई हैं। कौलागढ़ स्थित सीताराम मंदिर के पास मौजूद निगम की करीब आधा बीघा जमीन पर माफिया ने खुर्द-बुर्द तक कर दी है। स्थानीय समाज सेवा विनोद जोशी का कहना है कि इस बावत चार साल पहले निगम प्रशासन को शिकायत की गई थी। खुद तत्कालीन एसपी सिटी अजय सिंह को भी शिकायत की गई। जिसके बाद कैंट थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंची। उसके कुछ समय बाद खुद मेयर ने भी निगम की जमीन का निरीक्षण किया था। लेकिन अब तक जमीन यूं ही पड़ी हुई है। कोई सुनने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में अब भू-माफिया ने इस पर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। बताया गया है कि निगम की खाली पड़ी जमीन पर लगे गेट को भी भू-माफिया ने तोड़ डाला। बाकायदा ख्0क्ब् में कांग्रेस के महासचिव विजय प्रसाद भट्टराई ने भी एमएनए व एडीएम को शिकायत दर्ज की थी। लेकिन अब तक निगम की जमीन खाली पड़ी हुई है। सूत्रों की मानें तो खुद निगम के अधिकारी इस पर अनदेखी कर रहे हैं।