- मनचलों से परेशान कई स्टूडेंटस पहुंची थाना, कई दिनों से तंग कर रहा है एक गैंग

- स्कूल से लौटते समय हुई घटना, रास्ते में एक महिला से फोन मांग कर पिता को बुलाया

PATNA : शहर में मनचलों ने लड़कियों का चलना मुश्किल कर दिया है। दावे कुछ भी हो मगर दयानंद कन्या हाई स्कूल की कुछ लड़कियों के साथ जो हुआ वह किसी भी दावे की सच्चाई की पोल खोलने के लिए काफी है। बुधवार को क्क्.फ्0 बजे स्कूल से घर लौट रही पांच स्टूडेंट्स मनचलों से परेशान होकर जक्कनपुर थाना पहुंच गई और छेड़खानी व गाली गलौच करने वालों के बारे में पुलिस को बताई। सभी पांच लड़कियां बिग्रहपुर की रहने वाली हैं।

एक महिला ने की हेल्प

घर लौटने के दौरान गया गुमटी के पास लड़कों ने इन्हें रोक लिया। लड़के स्कूल से ही पीछा कर रहे थे। डरी हुई लड़कियों ने आखिरकार रास्ते में एक महिला से हेल्प मांगी और घर पर फोन कर अपने पापा को बुलाया। उसके पिता वहां पहुंचे तो उन लोगों के जान में जान आई। उसके बाद क्ख् बजे सभी थाने पहुंचे। चार लड़कियां आपस में बहने हैं, जबकि एक अन्य लड़की जो साथ ही पढ़ती है वह भी उसी एरिया की रहने वाली है। सभी क्लास नाइंथ और टेंथ की स्टूडेंट हैं। थाने में मौजूद लड़कियों ने बताया कि अब तो इन लड़कों के कारण स्कूल आना मुश्किल हो गया है। लड़कियों ने थाने में महिला आफिसर को लिखित कंप्लेन दी।

कई बार दी पुलिस को जानकारी

लड़कियों ने बताया कि कई बार इसकी जानकारी स्कूल को भी दी है। स्कूल गेट पर ड्यूटी कर रही महिला कांस्टेबल को भी उन्होंने इसकी जानकारी दी थी। लड़कियों का कहना है कि मनचले बीच सड़क पर धमकी देते हैं, कहते हैं घर में घुस जाएंगेपीटेगें और उठा कर ले जाएंगे। वहीं थाने में मौजूद एक लड़की के पिता ने कहा कि बेटी की इज्जत का सवाल है हमलोग भी इसे थाने नहीं लाना चाहते थे मगर अब तो हद हो गई है। हमलोग भी अपने स्तर से इन लड़कों का पता लगाएंगे। हमें थाना, पुलिस और केस के चक्कर में नहीं पड़ना।

गैंग में हैं कई लड़के

लड़कियों को परेशान करने वाले बेखौफ लड़कों के गैंग में आसपास के एरिया के रहने वाले लड़के ही शामिल है। एक लड़के को भी हिरासत में लिया गया है। मलाही टोला का रहने वाला लड़का मिलर हाई स्कूल के क्लास टेंथ का स्टूडेंट हैं। उसने कई लड़कों का नाम भी बताया है जो कृषि फार्म के पास रहता है। थानाध्यक्ष जक्क्कनपुर आलोक कुमार ने बताया कि लड़कियों ने लिखकर दिया है तो मामला दर्ज होगा और लड़कों पर कार्रवाई होगी। महिला आफिसर इस संबंध में पूरी जानकारी ले रही हैं।

रास्ते में छेड़खानी हो तो इन नम्बरों पर बताएं

डायल क्00

एसएसपी पटना के नम्बर - 9ब्फ्क्8ख्ख्9म्7

महिला थानाध्यक्ष पटना - 9ब्7क्00म्भ्9ख्