- दीवार पर लिखे जाएंगे सफाई कर्मी के नाम व फोन नंबर

- नगर निगम क्षेत्र में दो हजार किलोमीटर लंबी सड़क

मेरठ। अब शहर में सफाई के लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय होगी। यदि कर्मचारी नहीं आता है तो आप उसको फोन करके बुला भी सकते हैं। क्योंकि नगर निगम जल्द ही सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने जा रहा है। हर 500 मीटर पर एक सफाई कर्मचारी की जिम्मेदारी होगी। साथ ही जिस कर्मचारी की जिम्मेदारी होगी। उसका नाम और फोन नंबर उस क्षेत्र में दीवार पर लिखा जाएगा।

सड़क ज्यादा, कर्मचारी कम

दिक्कत ये है कि योजना के मुताबिक नगर निगम के पास सफाई कर्मचारी ही कर्मचारी नहीं है। नगर निगम की सीमा में 1968 किलोमीटर सड़क आती है। इस हिसाब से निगम को करीब चार हजार कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी। जबकि निगम के पास कुल 33 सौ कर्मचारी हैं। ऐसे 700 कर्मचारियों की कमी पड़ेगी।

सीमा विवाद की आशंका

अपराध को लेकर पुलिस अक्सर सीमा विवाद में उलझी रहती है। नगर निगम की इस योजना से सफाई कर्मचारियों में भी सीमा विवाद हो सकता है।

कुल वार्ड- 90

कुल सफाई कर्मचारी- 3225

स्थाई सफाई कर्मचारी- 1010

आउटसोर्सिग कर्मचारी- 2215

सड़कों की लंबाई- 1968 किमी

एक कर्मचारी की जिम्मेदारी- 500 मीटर

सफाई कर्मचारियों की जरूरत- 3936

कर्मचारियों की कमी- 711

हर 500 मीटर पर एक सफाई कर्मचारी की जिम्मेदारी लगाई जाएगी। साथ ही दीवार पर उसका फोन नंबर और नाम पर लिखा जाएगा। दिवाली के बाद इस नियम को लागू कर दिया जाएगा। कर्मचारियों की रखने के लिए टेंडर की प्रक्रिया की जा रही है। जल्द ही इसको पूरा कर लिया जाएगा।

-डॉ। कुंवर सेन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम