-प्रत्याशियों की कई महीनों की मेहनत के बाद थर्सडे को अकबरपुर लोकसभा के वोटर्स ने अपना फैसला ईवीएम में किया लॉक

-सभी प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों ने किया जीत का दावा

KANPUR : कई महीनों की मेहनत के बाद आखिरकार वो मौका थर्सडे को आ ही गया, जिसका अकबरपुर लोकसभा के उम्मीदवारों को इंतजार था। जीहां, आप बिल्कुल सही समझे वो दिन था मतदान का। जब वोटर्स ने अपना फैसला ईवीएम में लॉक किया। दिनभर प्रत्याशी पोलिंग सेंटर्स का दौरा करते रहे कि सबकुछ ठीक-ठाक चलता रहे। कहीं पोलिंग बूथ में ईवीएम खराब होने की सूचना मिली तो कहीं दूसरी खबर। वो तुरंत उस ओर दौड़े। सूरज की पहली किरण से लेकर रात में ईवीएम जमा होने तक हर पल पर नजर लगाए रहे। पर जब ईवीएम जमा हो गई फिर क्या हाल हुआ प्रत्याशियों का। क्या कहते हैं वो अपनी मेहनत पर?

--------------

जनता जनार्दन का फैसला कांग्रेस के पक्ष में रहेगा। लोगों ने पहले ही ये मन बना लिया था कि वो कांग्रेस को वोट देंगे। कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दिया। जीत पक्की है। कई महीनों मेहनत के बाद कुछ आराम तो मिला है लेकिन जिस दिन रिजल्ट आएगा उसी दिन असली आराम मिलेगा।

राजाराम पाल, प्रत्याशी, कांग्रेस

जनता हमेशा उसी को चुनती है जो पब्लिक के हमेशा अवेलेबल रहे। मैं हमेशा लोगों के बीच रहा हूं। इससे मुझको पूरा यकीन है कि मेरी जीत पक्की है। कई महीनों से प्रचार अभियान चल रहा है। आराम तो उसी वक्त मिलेगा जब जीत की घोषणा होगी।

अनिल शुक्ला वारसी, प्रत्याशी, बसपा

पूरे देश में मोदी की लहर है। इसलिए हर हाल में भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड मतों से विजयी होगी। मेहनत का फल पब्लिक ने दे दिया। अकबरपुर लोकसभा की पब्लिक ने अपना संदेश दे दिया है जोकि पूरी तरह साफ है।

देवेंद्र सिंह 'भोले', प्रत्याशी, भाजपा

समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। इसको वोटर्स समझ गए हैं और जीत हमारी पक्की है। हर कोई समाजवादी पार्टी के साथ है। इस बार हर हाल में अकबरपुर से समाजवादी पार्टी जीतेगी। मेहनत रंग लाएगी।

लाल सिंह तोमर, प्रत्याशी, सपा